साइबर अपराधियों से सावधान, पुलिस अधिकारी बनकर लोगों से ठगी की कोशिश

Published by : GOVIND KUMAR Updated At : 21 Sep 2025 7:33 PM

विज्ञापन

गोपालगंज. जिले में साइबर अपराधियों की नयी ठगी का तरीका सामने आया है. गोपालगंज पुलिस ने आम नागरिकों को सतर्क रहने की अपील की है.

विज्ञापन

गोपालगंज. जिले में साइबर अपराधियों की नयी ठगी का तरीका सामने आया है. गोपालगंज पुलिस ने आम नागरिकों को सतर्क रहने की अपील की है. जानकारी के अनुसार, पुलिस द्वारा एफआइआर से संबंधित सभी डेटा सीसीटीएनएस और एससीआरबी पोर्टल पर अपलोड किया जाता है, ताकि पारदर्शिता बनी रहे और लोग आसानी से सूचना प्राप्त कर सकें. लेकिन इसी पारदर्शिता का दुरुपयोग कुछ साइबर अपराधी कर रहे हैं. ये अपराधी खुद को पुलिस अधिकारी बताकर पीड़ितों से संपर्क करते हैं और केस से नाम हटाने, जोड़ने या समझौता कराने के नाम पर कॉल, व्हाट्सएप या मैसेज के माध्यम से पैसों की मांग करते हैं. ठग अक्सर गूगल पे, फोन पे या अन्य यूपीआइ माध्यमों से भुगतान करने का दबाव डालते हैं. पुलिस ने स्पष्ट किया है कि यह पूरी तरह से फर्जी और धोखाधड़ी है. एसपी अवधेश दीक्षित ने लोगों से अपील की है कि किसी भी परिस्थिति में ऐसे कॉल या मैसेज पर भरोसा न करें और न ही कोई भुगतान करें. यदि इस तरह का कोई कॉल या संदेश प्राप्त हो, तो तुरंत इसकी सूचना अपने नजदीकी थाने या साइबर हेल्पलाइन नंबर पर दें. उन्होंने कहा कि जागरूक रहना ही साइबर अपराध से बचाव का सबसे बड़ा उपाय है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
GOVIND KUMAR

लेखक के बारे में

By GOVIND KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन