ePaper

gopalganj news : ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार वृद्ध की मौत, उग्र लोगों ने जाम की सड़क

Updated at : 26 Apr 2025 8:57 PM (IST)
विज्ञापन
gopalganj news : ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार वृद्ध की मौत, उग्र लोगों ने जाम की सड़क

शनिवार को कटेया थाना क्षेत्र के खरहुरिया मोड़ के पास सड़क हादसे में एक वृद्ध की मौत हो गयी. मृत वृद्ध डुमरिया अम्ही टोला गांव निवासी वीरेंद्र पटेल थे

विज्ञापन

कटेया. शनिवार को कटेया थाना क्षेत्र के खरहुरिया मोड़ के पास सड़क हादसे में एक वृद्ध की मौत हो गयी. मृत वृद्ध डुमरिया अम्ही टोला गांव निवासी वीरेंद्र पटेल थे. वीरेंद्र पटेल अपने रिश्तेदार करमैनी गांव के रमाशंकर पटेल के घर न्योता से लौट रहे थे कि खरहुरिया मोड़ के पास एक अनियंत्रित ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उनकी बाइक में जोरदार ठोकर मार दी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गये. स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में उन्हें कटेया रेफरल अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. घटना की सूचना मिलते ही लोगों में आक्रोश फैल गया. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रैक्टर-ट्रॉली ईंट भट्ठे पर मिट्टी गिराने जा रही थी और उसकी तेज रफ्तार व अनियंत्रण के कारण हादसा हुआ. ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को भागने में मदद की. मृतक के परिजनों और ग्रामीणों ने शव को शिव मंदिर चौक पर रखकर सड़क को चारों ओर से जाम कर दिया और पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. लोगों का कहना था कि घटना की सूचना देने के दो घंटे बाद भी पुलिस मौके पर नहीं पहुंची. समाचार लिखे जाने तक लोग सड़क पर शव रखकर प्रदर्शन कर रहे थे और स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई थी. पुलिस समझाने की कोशिश कर रही थी, लेकिन लोग कुछ भी सुनने को तैयार नहीं थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SHAILESH KUMAR

लेखक के बारे में

By SHAILESH KUMAR

SHAILESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन