पंचायत उपचुनाव : थावे में जांच में सभी नामांकन पत्र पाये गये सही

Updated:
विज्ञापन
पंचायत उपचुनाव : थावे में जांच में सभी नामांकन पत्र पाये गये सही

थावे. प्रखंड में पंचायत उपचुनाव को लेकर नामांकन पत्रों की जांच के दौरान सभी अभ्यर्थियों के नामांकन पत्र वैध पाये गये.

विज्ञापन

थावे. प्रखंड में पंचायत उपचुनाव को लेकर नामांकन पत्रों की जांच के दौरान सभी अभ्यर्थियों के नामांकन पत्र वैध पाये गये. प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ अजय प्रकाश राय ने बताया कि नामांकन पत्रों की संवीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से हुई और किसी भी आवेदन में त्रुटि नहीं पायी गयी. उन्होंने जानकारी दी कि प्रखंड क्षेत्र की विभिन्न पंचायतों में कुल सात रिक्त पदों के लिए उपचुनाव होना है. इनमें तीन ग्राम कचहरी पंच और चार ग्राम पंचायत सदस्य पद शामिल हैं. विदेशीटोला पंचायत के वार्ड संख्या 4, वृंदावन पंचायत के वार्ड 5 और 6 में ग्राम कचहरी पंच के लिए चुनाव होगा. वहीं, जगमलवा पंचायत वार्ड 3, सेमरा पंचायत वार्ड 10 और इंदरवा एबादुल्लाह पंचायत के वार्ड 10 एवं 12 में ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए उपचुनाव संपन्न कराया जायेगा. संबंधित तैयारियों को लेकर प्रशासन सतर्क है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Awedhesh Kumar Raja

लेखक के बारे में

By Awedhesh Kumar Raja

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन