ePaper

विभिन्न कांडों में दर्ज प्राथमिकी में तीन अभियुक्तों पर इश्तेहार तामिला

Updated at : 02 Sep 2025 6:17 PM (IST)
विज्ञापन
विभिन्न कांडों में दर्ज प्राथमिकी में तीन अभियुक्तों पर इश्तेहार तामिला

गोपालगंज. जादोपुर थाना पुलिस ने विभिन्न कांडों में दर्ज प्राथमिकी में बड़ी कार्रवाई करते हुए कोर्ट के आदेश पर तीन नामजद अभियुक्तों के विरुद्ध इश्तेहार का विधिवत तामिला किया है.

विज्ञापन

गोपालगंज. जादोपुर थाना पुलिस ने विभिन्न कांडों में दर्ज प्राथमिकी में बड़ी कार्रवाई करते हुए कोर्ट के आदेश पर तीन नामजद अभियुक्तों के विरुद्ध इश्तेहार का विधिवत तामिला किया है. जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र में दर्ज प्राथमिकी में दंगा, मारपीट, हथियार से चोट पहुंचाना, पुलिस बल से मारपीट करना तथा शांति भंग करना जैसे गंभीर आरोप शामिल हैं. इस मामले में नामजद अभियुक्तों की पहचान बेतिया जिले के नौतन थाना क्षेत्र के भगवानपुर गांव निवासी जगत सिंह के पुत्र रविशंकर सिंह, रमाशंकर यादव के पुत्र गोविंद यादव और कृष्णा यादव की पत्नी सुनीता देवी के रूप में की गयी है. पुलिस ने कोर्ट से प्राप्त आदेश का अनुपालन करते हुए अभियुक्तों के घरों पर इश्तेहार चस्पां किया और कानूनी प्रक्रिया पूरी की. पुलिस सूत्रों के अनुसार, आगे की कार्रवाई में अभियुक्तों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के लिए कड़ी निगरानी रखी जा रही है और आवश्यकतानुसार छापेमारी भी की जायेगी. पुलिस का कहना है कि फरार अभियुक्तों को जल्द ही कोर्ट के समक्ष प्रस्तुत किया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
GOVIND KUMAR

लेखक के बारे में

By GOVIND KUMAR

GOVIND KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन