बरौली में मारपीट में युवक गंभीर रूप से घायल, चल रहा इलाज

Updated:
विज्ञापन
बरौली में मारपीट में युवक गंभीर रूप से घायल, चल रहा इलाज

गोपालगंज. बरौली थाना क्षेत्र के सिसई गांव में रविवार की शाम आपसी विवाद को लेकर मारपीट की घटना हो गयी.

विज्ञापन

गोपालगंज. बरौली थाना क्षेत्र के सिसई गांव में रविवार की शाम आपसी विवाद को लेकर मारपीट की घटना हो गयी. इस दौरान एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल युवक शीशाही निवासी आशीष रजक बताया जाता है. बताया जाता है कि किसी बात को लेकर दो पक्षों में कहासुनी हुई, जो देखते-देखते मारपीट में बदल गयी. मारपीट के दौरान आशीष रजक को गंभीर चोटें आयीं. परिजनों और ग्रामीणों की मदद से उसे आनन-फानन में इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी स्थिति नाजुक बतायी जा रही है. घटना की जानकारी पुलिस को दे दी गयी है. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Govind Kumar

लेखक के बारे में

By Govind Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन