पैदल सड़क पार कर रही महिला को अनियंत्रित बाइक ने मारी टक्कर, मौत

गोपालगंज. बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के दिघवा गांव में रविवार की सुबह सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गयी.
गोपालगंज. बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के दिघवा गांव में रविवार की सुबह सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गयी. मृत महिला की पहचान दिघवा गांव के निवासी यादव लाल साह की पत्नी श्रीकांति देवी के रूप में हुई है. ग्रामीणों के अनुसार श्रीकांति देवी किसी काम से सड़क पार कर रही थीं. इसी दौरान तेज रफ्तार से आ रही एक बाइक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर लगते ही महिला सड़क पर गिर पड़ीं और घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गयी. हादसे के बाद बाइक चालक मौके से फरार हो गया. घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग घटनास्थल पर जुट गये और पुलिस को इसकी जानकारी दी. बैकुंठपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. महिला की मौत से परिवार में कोहराम मच गया. वहीं ग्रामीणों ने सड़क पर वाहनों की तेज रफ्तार और लापरवाह चालकों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है. पुलिस ने बताया कि फरार बाइक चालक की तलाश की जा रही है और मामले में आवश्यक कार्रवाई की जायेगी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




