मीरगंज में अनियंत्रित बाइक की टक्कर से साइकिल सवार दुकानदार की मौत
Published by : GOVIND KUMAR Updated At : 10 Sep 2025 6:03 PM
गोपालगंज. मीरगंज थाना क्षेत्र के बढ़ेया मोड़ के पास मंगलवार की रात एक अनियंत्रित बाइक ने साइकिल सवार परचून दुकानदार को जोरदार टक्कर मार दी.
गोपालगंज. मीरगंज थाना क्षेत्र के बढ़ेया मोड़ के पास मंगलवार की रात एक अनियंत्रित बाइक ने साइकिल सवार परचून दुकानदार को जोरदार टक्कर मार दी. हादसे में दुकानदार गंभीर रूप से धायल हो गये ,जिसकी इलाज के दौरान गोरखपुर में मौत हो गई. घटना के बाद बाइक सवार मौके से फरार हो गया. मृतक मीरगंज थाना के बढ़ेया टोला गांव निवासी शिवदत्त महतो का पुत्र नरेश चौहान के रूप में हुई है. परिजनों ने बताया कि नरेश चौहान साइकिल से अपनी दुकान से घर लौट रहे थे. तभी पीछे से तेज रफ्तार बाइक सवार ने उन्हें धक्का मार दिया. टक्कर लगते ही नरेश सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गये. उनके सिर में गहरी चोट आयी. स्थानीय लोगों ने परिजनों को सूचना दी और उन्हें सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया. डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद उनकी हालत गंभीर देखते हुए गोरखपुर रेफर कर दिया. लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गयी. इधर, हादसे की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया. शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लाया गया. सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. फरार बाइक सवार की तलाश कर रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










