थावे में खेत में खेल रही 12 वर्षीया बच्ची को सांप ने डसा, इलाज के दौरान मौत

Updated:
विज्ञापन
थावे में खेत में खेल रही 12 वर्षीया बच्ची को सांप ने डसा, इलाज के दौरान मौत

गोपालगंज. थावे थाना क्षेत्र के धातिगना गांव में सोमवार को सांप के डसने से 12 वर्षीया एक बच्ची की मौत हो गयी.

विज्ञापन

गोपालगंज. थावे थाना क्षेत्र के धातिगना गांव में सोमवार को सांप के डसने से 12 वर्षीया एक बच्ची की मौत हो गयी. मृतका धातिगना गांव निवासी विजयी भगत की पुत्री रोशनी कुमारी बतायी जाती है. परिजनाें के अनुसार रोशनी घर के बाहर खेत में खेल रही थी. इसी दौरान अचानक एक जहरीले सांप ने उसे डस लिया. डसने के बाद किशोरी अचेत हो गयी. वहीं परिजनों की मदद के तुरंत उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल ले गये, जहां इलाज के दौरान किशोरी की मौत हो गयी. घटना की खबर मिलते ही परिजनों व मुहल्ले में मातमी सन्नाटा पसर गया. ग्रामीणों ने बताया कि बरसात के मौसम में खेतों और घरों के आसपास सांपों की संख्या बढ़ जाती है, जिससे अक्सर ऐसे हादसे होते हैं. उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि गांवों में सांप रोधी उपाय किये जाएं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Govind Kumar

लेखक के बारे में

By Govind Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन