मार्च के बाद शुरू होगा काम खुशखबरी. डुमरिया के नये सेतु के निर्माण का रास्ता साफ
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :24 Jan 2017 6:11 AM (IST)
विज्ञापन

गोपालगंज के सोनबरसा से पूर्वी चंपारण के कोटवां तक एनएच 28 पर अधूरे कार्य जल्द पूरे होंगे. डुमरिया का निर्माणाधीन पुल भी जल्द बनेगा. मार्च में टेंडर होगा. गोपालगंज : अधर में लटके डुमरिया के नये सेतु के निर्माण का रास्ता साफ हो गया है. सोनबरसा से चंपारण के कोटवां तक अधूरे एनएच 28 का […]
विज्ञापन
गोपालगंज के सोनबरसा से पूर्वी चंपारण के कोटवां तक एनएच 28 पर अधूरे कार्य जल्द पूरे होंगे. डुमरिया का निर्माणाधीन पुल भी जल्द बनेगा. मार्च में टेंडर होगा.
गोपालगंज : अधर में लटके डुमरिया के नये सेतु के निर्माण का रास्ता साफ हो गया है. सोनबरसा से चंपारण के कोटवां तक अधूरे एनएच 28 का न सिर्फ कायाकल्प होगा, बल्कि हाइवे का सौंदर्यीकरण भी होगा. इसके लिए एनएचएआइ कंसलटेंसी बहाल की थी जिसका काम अंतिम चरण में है. जल्द ही अधूरी सड़क का काम भी पूरा होगा और डुमरिया में नये सेतु के अधूरे कार्य को पूरा कर दिया जायेगा. गौरतलब है कि वर्ष 2007 में पीसीएल कंपनी ने एनएच 28 के फोरलेन का काम शुरू किया था. 2011 में कंपनी 27 फीसदी काम करा फरार हो गयी. तब से आज सोनबरसा से कोटवां तक कई काम अधूरे हैं. मार्च के बाद इसके निर्माण कार्य शुरू होने की संभावना है. यदि ऐसा हुआ, तो न सिर्फ फोर लेन परियोजना पूरी होगी, बल्कि लोगों का सफर भी सौंदर्य के बीच सुहाना होगा.
एनएच 28 पर सुहाने सफर के बनने लगे आसार
निर्माणाधीन सेतु का धंसा था पाया
डुमरिया सेतु के समानांतर नये सेतु का निर्माण कार्य 2007 में शुरू हुआ. वर्ष 2012 में नये निर्माणाधीन सेतु का पाया अचानक धंस गया, जिसके बाद न सिर्फ सेतु का काम रुक गया बल्कि पीसीएल कंपनी भी काम छोड़ फरार हो गयी और मामला न्यायालय में चला गया. तब से अब तक नये सेतु को लेकर असमंजस बना था.
क्या होगा कार्य
सोनबरसा से कोटवां तक अधूरे डिवाइडर होंगे पूरे
डिवाइडर के बीच होगी फूल और लाइट की व्यवस्था
सड़क के दोनों किनारों को किया जायेगा सुसज्जित
संपर्क पथ और चौराहे को दिया जायेगा अत्याधुनिक रूप
कहता है एनएचएआइ
डुमरिया के नये सेतु और सोनबरसा से कोटवां तक अधूरे फोरलेन का कार्य कराने के लिए प्रयास जारी है. कंसलटेंसी की रिपोर्ट लगभग आ चुकी है. मार्च में टेंडर की प्रक्रिया होगी और उसके बाद काम शुरू हो जायेगा.
मनोज कुमार पांडेय, प्रोजेक्ट मैनेजर एनएचएआइ
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










