कुचायकोट में स्कॉर्पियो से 807 पैकेट शराब बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
कुचायकोट में स्कॉर्पियो से 807 पैकेट शराब बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार

कुचायकोट. स्थानीय पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 807 पैकेट शराब बरामद की है. इस दौरान एक शराब तस्कर को गिरफ्तार किया गया है.

विज्ञापन

कुचायकोट. स्थानीय पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 807 पैकेट शराब बरामद की है. इस दौरान एक शराब तस्कर को गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार तस्कर की पहचान थाना क्षेत्र के बिंदवलिया गांव निवासी सचिन कुमार यादव के रूप में की गयी है. थानाध्यक्ष दर्पण सुमन ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि बिंदवलिया गांव के पास शराब तस्करों द्वारा शराब की एक खेप उतारी जा रही है. सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बिंदवलिया गांव की ओर जाने वाले मार्ग पर छापेमारी की. इसी दौरान एक स्कॉर्पियो तेज रफ्तार से भागती हुई दिखाई दी, जो पुलिस के पहुंचने से पहले फरार हो गयी. हालांकि, मौके से उतारी गयी शराब को जब्त कर लिया गया और एक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया गया. जब्त शराब की संख्या 807 पैकेट बतायी जा रही है. पुलिस ने गिरफ्तार आरोपित के खिलाफ उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली है. फरार तस्करों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Awedhesh Kumar Raja

लेखक के बारे में

By Awedhesh Kumar Raja

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन