शहर में निकाला प्रतिरोध मार्च
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :21 May 2016 4:38 AM (IST)
विज्ञापन

मांग . बैलेट पेपर के साथ भाकपा माले ने समाहरणालय को घेर महिलाओं पर किये गये पुलिस उत्पीड़न में कार्रवाई की मांग फर्जी मुकदमा वापस लेने व दोषी पुलिस अधिकारियों पर कार्रवाई की अपील गोपालगंज : सदर प्रखंड के खाप मकसूदपुर मतदान केंद्र पर पुलिस प्रशासन के द्वारा गरीब मतदाताओं पर किये गये उत्पीड़न के […]
विज्ञापन
मांग . बैलेट पेपर के साथ भाकपा माले ने समाहरणालय को घेर
महिलाओं पर किये गये पुलिस उत्पीड़न में कार्रवाई की मांग
फर्जी मुकदमा वापस लेने व दोषी पुलिस अधिकारियों पर कार्रवाई की अपील
गोपालगंज : सदर प्रखंड के खाप मकसूदपुर मतदान केंद्र पर पुलिस प्रशासन के द्वारा गरीब मतदाताओं पर किये गये उत्पीड़न के खिलाफ भाकपा माले के कार्यकर्ताओं ने प्रशासन के द्वारा फेंके गये बैलेट पेपर को लेकर शहर में प्रतिवाद मार्च निकाला. शहर की विभिन्न सड़कों से मार्च गुजरते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचा, जहां कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट के गेट को जाम कर कर नारेबाजी करने लगे. माले के प्रदर्शन व नारेबाजी से समाहरणालय का काम भी प्रभावित होने लगा.
सड़क जाम कर कार्यकर्ताओं ने सभा की. संबोधित करते हुए भाकपा माले के सचिव इंद्रजीत चौरसिया ने कहा कि कठघरवा पंचायत के सभी गांव गंडक नदी में विलिन हो चुके हैं. कोई गांव अपने अस्तित्व में नहीं हैं. उन गांवों के सभी लोग दूसरी जगह जाकर बस गये हैं. चुनाव के दिन कुछ लोग आकर वोट डालते हैं.
पंचायत में विकास के नाम पर करोड़ों की राशि आ रही है और भारी पैमाने पर राशि की लूट हो रही है. लूटपाट के दृष्टिकोण से ही पंचायत चुनाव के पांचवें चरण के दौरान कठघरवा पंचायत के खाप मकसूदपुर गांव में फर्जी वोट डाला जा रहा था. जनता ने विरोध किया तो पुलिस विरोध करने वालों पर लाठी बरसाने लगी, जिसमें वहां के सरपंच का सिर फट गया. पुलिस और प्रशासन की मौजूदगी में महिलाओं और बच्चों को बेरहमी से पीटा गया. घर का चूल्हा तोड़ दिया गया, चापाकल के हैंडिल को तोड़ दिया गया, कुरसी तोड़ दी गयी. वहीं नकद, गहना, मुरगा, बकरा और आचार तक पुलिस वाले उठा कर ले गये. वहां बक्सा से बैलेट पेपर निकाल कर फेंक दिया गया और पुन: वोट कराया गया.
इस मौके पर विद्या सिंह, जितेंद्र पासवान, रिना शर्मा, योगेंद्र शर्मा, बंका प्रसाद, रवींद्र पटेल आदि ने संबोधित किया.
माले ने पुन: मतदान कराने की मांग की
माले ने इस मतदान केंद्र को रद्द कर पुन: चुनाव कराने की मांग की है. माले ने कहा कि पुलिस प्रशासन दिनदहाड़े डकैती करेगी तो अपराधियों का मनोबल बढ़ना स्वभाविक है. पत्रकार राजदेव रंजन, हवलदार मियां हत्याकांड सुशासन के दावे को खोखला कर रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










