सरकारी स्कूलों में रामभरोसे बच्चों की सुरक्षा

Published at :20 May 2016 5:49 AM (IST)
विज्ञापन
सरकारी स्कूलों में रामभरोसे बच्चों की सुरक्षा

गोपालगंज : स्कूल में भी आपके लाडले सुरक्षित नहीं हैं. सरकारी स्कूलों में तो न गार्ड है न ही चपरासी है. बच्चों की सुरक्षा राम भरोसे है. निजी स्कूलों में तो सिक्यूरिटी गार्ड और चपरासी तक बाहर की गतिविधियों पर नजर रखते हैं. लेकिन, सरकारी स्कूलों में तो सब कुछ गुरुजी के भरोसे है. गुरुवार […]

विज्ञापन

गोपालगंज : स्कूल में भी आपके लाडले सुरक्षित नहीं हैं. सरकारी स्कूलों में तो न गार्ड है न ही चपरासी है. बच्चों की सुरक्षा राम भरोसे है. निजी स्कूलों में तो सिक्यूरिटी गार्ड और चपरासी तक बाहर की गतिविधियों पर नजर रखते हैं. लेकिन, सरकारी स्कूलों में तो सब कुछ गुरुजी के भरोसे है. गुरुवार को जिस तरह बलुवा टोला में उत्क्रमित मध्य विद्यालय की दीवार पर बम विस्फोट किया गया, अगर कोई टारगेट कर स्कूल पर बमबारी किया होता, तो स्वत: कई छात्रों की जान जा सकती थी.

यह घटना शिक्षा विभाग और पुलिस महकमे के लिए एक गंभीर विषय है कि छात्रों और शिक्षकों की सुरक्षा कैसे होगी. अब तक इस जिले के किसी भी स्कूल में छात्रों को टारगेट कर बम धमाका किये जाने की घटना नहीं हुई है. लेकिन, इस घटना ने सबको सोचने पर विवश कर दिया है. अब अभिभावकों में भी इस बात की चिंता दिख रही है कि इनके लाडले यहां भी सुरक्षित नहीं हैं.

स्कूलों की सुरक्षा आम तौर पर पुलिस के जिम्मे है. थाना क्षेत्र में कम-से-कम 40-50 स्कूल हैं. थाने में संसाधन की कमी. पुलिस अधिकारी और जवानों की कमी के बीच स्कूलों की सुरक्षा की कल्पना आप खुद कर सकते हैं. पुलिस के पास भी काम का बोझ कम नहीं है. ऊपर से नेताओं और वीआइपी की सुरक्षा का जिम्मा.
मुकदमों के अनुसंधान में महीनों पुलिस को वक्त लगाना पड़ता है. आये दिन हो रही घटनाओं को रोकने की चुनौती भी ऐसे में पुलिस के अधिकारी कैसे सुरक्षा कर पायेंगे.
मिडिल स्कूल में हुई थी महिला की हत्या
मांझा थाना क्षेत्र के मिडिल स्कूल, पथरा में कोल्हुआ गांव की रहनेवाली महिला की हत्या कर दी गयी थी. तब महिला अपने मायके एकडेरवा में रहती थी. पति गुजरात में काम करता था. पुलिस इस हत्याकांड का आज तक खुलासा नहीं कर सकी है. दिसंबर, 2015 में स्कूल की दोमंजिली छत की सीढ़ी से शव को बरामद किया गया था.
क्या कहते हैं डीइओ
स्कूल की सुरक्षा की जिम्मेवारी पुलिस को है. बम कांड की सूचना के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपित को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार युवक की मनसा किसी छात्रों को नुकसान पहुंचाना नहीं थी. वैसे सभी हेडमास्टरों को अलर्ट कर दिया गया है.
अशोक कुमार, डीइओ, गोपालगंज
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन