सेल्स टैक्स का सर्वे शुरू कारोबारियों में हड़कंप

Published at :20 May 2016 5:48 AM (IST)
विज्ञापन
सेल्स टैक्स का सर्वे शुरू कारोबारियों में हड़कंप

दुकान पर सर्वे के लिए पहुंचे सेल्स टैक्स के अधिकारी. टैक्स चोरी रोकने के लिए दुकानों तक पहुंच रही टीम गोपालगंज : शहर में सेल्स टैक्स ने दुकानों का सर्वे शुरू किया है. टैक्स चोरी को रोकने के लिए शहर की प्रमुख दुकानों पर सेल्स टैक्स के अधिकारी पहुंच कर उनकी कुंडली तैयार कर रहे […]

विज्ञापन

दुकान पर सर्वे के लिए पहुंचे सेल्स टैक्स के अधिकारी.

टैक्स चोरी रोकने के लिए दुकानों तक पहुंच रही टीम
गोपालगंज : शहर में सेल्स टैक्स ने दुकानों का सर्वे शुरू किया है. टैक्स चोरी को रोकने के लिए शहर की प्रमुख दुकानों पर सेल्स टैक्स के अधिकारी पहुंच कर उनकी कुंडली तैयार कर रहे हैं. वाणिज्यकर विभाग के इस सर्वे से कारोबारियों में हड़कंप मचा हुआ है. सर्वे के लिए स्पेशल टीम बनायी गयी है, जो दुकानों पर जाकर खरीद – बिक्री के पिछले वर्षों के रेकॉर्ड को खंगाल रही है.
दुकानों में स्टॉक की भी जांच की जा रही है. जिन कारोबारियों ने वैट टीन नंबर नहीं लिये हैं, उन्हें एक मौका भी दिया जा रहा है. सबसे अधिक मुश्किल उन दुकानदारों की बढ़ गयी है, जो दो नंबर के कागज पर कारोबार करते आ रहे हैं. वाणिज्यकर विभाग के सहायक आयुक्त एसएन सिंह ने बताया कि सर्वे के दौरान एक-एक बिंदु की जांच की जा रही है. पूरे बिहार में सर्वे का काम चल रहा है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन