कैंडल मार्च निकाल पत्रकारों का प्रदर्शन, शोकसभा कर दी श्रद्धांजलि

गोपालगंज : कुशीनगर तहसील क्षेत्र के पत्रकारों ने सीवान के पत्रकार राजदेव रंजन की हत्या के विरोध में उप नगर के आजाद चौक पर बुधवार की देर रात कैंडल मार्च निकाला. पत्रकारों ने राष्ट्रपति को संबोधित 10 सूत्री ज्ञापन एसओ चौथी राम यादव को सौंपा तथा कार्रवाई की मांग की. इसका नेतृत्व बच्चा पांडेय ने […]
गोपालगंज : कुशीनगर तहसील क्षेत्र के पत्रकारों ने सीवान के पत्रकार राजदेव रंजन की हत्या के विरोध में उप नगर के आजाद चौक पर बुधवार की देर रात कैंडल मार्च निकाला. पत्रकारों ने राष्ट्रपति को संबोधित 10 सूत्री ज्ञापन एसओ चौथी राम यादव को सौंपा तथा कार्रवाई की मांग की. इसका नेतृत्व बच्चा पांडेय ने किया.
मौके पर इंद्रजीत गुप्ता, फरेंद्र पांडेय, हरेराम गुप्ता, नरेंद्र मिश्र, वीरेंद्र यादव, बेचू बीए, अरुण सिंह, संजय मिश्र, राजेश पांडेय, मनोज गुप्ता, प्रदीप मिश्र, शंभु शरण वर्मा, अनिल पांडेय, अभिषेक पांडेय व शेख एसजेड समानी आदि थे.कुशीनगर सेवरही के पंचायत सलेमगढ़ स्थित शिव मंदिर परिसर में पत्रकार रामनंद प्रसाद की अध्यक्षता में सीवान के पत्रकार राजदेव रंजन की हत्या को लेकर दो मिनट का मौन रखा गया.
उनके परिजनों को 50 लाख रुपये देने, सरकारी सहायता तथा सुरक्षा दिलाने की मांग की गयी. मौके पर राजेश पांडेय, संजय दूबे, अशोक दुबे, रुद्रानंद गिरि व अशोक तिवारी आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










