पत्रकार सुरक्षा गारंटी कानून के लिए हस्ताक्षर अभियान शुरू

Published at :20 May 2016 5:47 AM (IST)
विज्ञापन
पत्रकार सुरक्षा गारंटी कानून के लिए हस्ताक्षर अभियान शुरू

गोपालगंज : सीवान के पत्रकार राजदेव रंजन हत्याकांड के बाद पत्रकारों में खौफ का माहौल है. ऐसे में पत्रकार सुरक्षा गारंटी कानून बनाने की मांग जोरदार ढंग से उठी है. इस कानून के लिए गोपालगंज में बिहार प्रेस मेन्स यूनियन के तहत हस्ताक्षर अभियान की शुरुआत गुरुवार से की गयी. हस्ताक्षर अभियान का शुभारंभ वरिष्ठ […]

विज्ञापन

गोपालगंज : सीवान के पत्रकार राजदेव रंजन हत्याकांड के बाद पत्रकारों में खौफ का माहौल है. ऐसे में पत्रकार सुरक्षा गारंटी कानून बनाने की मांग जोरदार ढंग से उठी है. इस कानून के लिए गोपालगंज में बिहार प्रेस मेन्स यूनियन के तहत हस्ताक्षर अभियान की शुरुआत गुरुवार से की गयी. हस्ताक्षर अभियान का शुभारंभ वरिष्ठ पत्रकार एएच सिद्दीकी ने किया.

बुद्धिजीवी, समाजसेवी, छात्र और युवाओं ने इस अभियान में शामिल होकर पत्रकार सुरक्षा गारंटी कानून बनाने की मांग की. पत्रकार अगर सुरक्षित नहीं रहेंगे, तो वे स्वतंत्र होकर कैसे खबरों को सामने लायेंगे. इससे पूर्व पत्रकार राजदेव रंजन की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया. इस मौके पर बिहार प्रेस मेन्स यूनियन के अध्यक्ष सुनील तिवारी, महर्षि अनिल शास्त्री, नीरज पाठक, अवधेश कुमार राजन,

मिथिलेश तिवारी, संजय कुमार अभय, अरुण मिश्र, मुकेश कुमार, सुशील कुमार श्रीवास्तव, नागेंद्र श्रीवास्तव, गोविंद कुमार, सत्येंद्र पांडेय, त्रिलोकी नाथ श्रीवास्तव, शैलेश पांडेय, मानवेंद्र मिश्रा, रजत कुमार, टीएन मिश्र, ब्रजेश कुमार, अधिवक्ता मुकेश पांडेय, रवि प्रकाशमणि त्रिपाठी, बुधेश्वर शुक्ला, आशुतोष समेत सभी मीडिया ग्रुप के पत्रकार और छायाकार के अलावा प्रबुद्ध लोग शामिल थे.

हथुआ. बिहार मेन्स पत्रकार एसोसिएशन के तत्वावधान में हथुआ में पत्रकारों की बैठक आयोजित की गयी. बैठक में निर्णय लिया गया कि बिहार में पत्रकारों की सुरक्षा के लिए पत्रकार सुरक्षा गारंटी कानून बनाना आवश्यक है.
इसको लेकर व्यापक हस्ताक्षर अभियान चला कर हस्ताक्षर अभियान की प्रतियां मुख्यमंत्री और राज्यपाल को सौंपी जायेंगी. शुक्रवार की सुबह आठ बजे से गोपेश्वर कॉलेज के मुख्य गेट के पास हस्ताक्षर अभियान का शुभारंभ किया जायेगा. बैठक में सुनील मिश्र, अशोक कुमार मिश्र, प्रशांत पाठक, डाॅ सत्यप्रकाश, सोमेश्वर तिवारी, संजय राय, आनंद मोहन, नंदजी प्रसाद, अनुराग राय, अरविंद यादव आदि मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन