गोपालगंज में औसतन डेढ़ सौ प्रतिदिन होती है रजिस्ट्री

Published at :18 May 2016 11:50 PM (IST)
विज्ञापन
गोपालगंज में औसतन डेढ़ सौ प्रतिदिन होती है रजिस्ट्री

कटिहार के लुटेरों को ग्रामीणों ने पीटा, पुलिस ने भेजा जेल गोपालगंज : बैंक से पैसा निकाल कर घर जा रही महिला से बाइक सवार दो बदमाशों ने लूटपाट की. महिला के शोर मचाने पर आसपास के लोगों ने दोनों लुटेरों को दबोच लिया. पकड़े गये लुटेरों की पिटाई कर लोगों ने पुलिस को सौंप […]

विज्ञापन

कटिहार के लुटेरों को ग्रामीणों ने पीटा, पुलिस ने भेजा जेल

गोपालगंज : बैंक से पैसा निकाल कर घर जा रही महिला से बाइक सवार दो बदमाशों ने लूटपाट की. महिला के शोर मचाने पर आसपास के लोगों ने दोनों लुटेरों को दबोच लिया. पकड़े गये लुटेरों की पिटाई कर लोगों ने पुलिस को सौंप दिया. गिरफ्तार लुटेरों के पास से पुलिस ने चोरी की एक बाइक और महिला से लूटे गये 29 हजार रुपये बरामद किये हैं.
दोनों लुटेरों से पूछताछ के बाद पुलिस ने बुधवार की देर शाम जेल भेज दिया. पुलिस ने बताया कि मांझा के गदी टोला निवासी दरुदन खातून सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया से 30 हजार रुपये निकाल कर बाजार जा रही थी. ब्लॉक के समीप जैसे ही पहुंची, बाइक सवार दोनों अपराधियों ने महिला को घेर लिया.
मारपीट करने के बाद महिला के पास मौजूद रुपये लूट लिये. महिला के शोर मचाने पर आसपास के लोगों ने दोनों लुटेरों को दबोच लिया. पकड़े गये लुटेरे कटिहार जिले के कोड़ा निवासी शक्ति कुमार यादव तथा मयंक कुमार बताये गये हैं. महिला के बयान पर प्राथमिकी दर्ज करने के बाद उन्हें जेल भेज दिया गया.
लुटेरों से पुलिस ने गहन पूछताछ की है. पुलिस ने कई अन्य लूटकांडों में इनकी संलिप्तता होने की आशंका जतायी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन