सड़कों पर नाच रहा ''मौत का करेंट''
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :18 May 2016 11:48 PM (IST)
विज्ञापन

उदासीनता. भारी पड़ सकती है बिजली कंपनी की लापरवाही, कभी भी हो सकता है हादसा गोपालगंज : शहर के प्रमुख स्थानों पर ट्रांसफॉर्मर में स्पार्किंग से कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है. सड़क किनारे ट्रांसफॉर्मर मौत का कारण बन सकते हैं. हर साल ऊंची हो रही सड़कों की वजह से इनकी ऊंचाई कम हो […]
विज्ञापन
उदासीनता. भारी पड़ सकती है बिजली कंपनी की लापरवाही, कभी भी हो सकता है हादसा
गोपालगंज : शहर के प्रमुख स्थानों पर ट्रांसफॉर्मर में स्पार्किंग से कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है. सड़क किनारे ट्रांसफॉर्मर मौत का कारण बन सकते हैं. हर साल ऊंची हो रही सड़कों की वजह से इनकी ऊंचाई कम हो गयी है. आते-जाते बच्चे कभी भी इन ट्रांसफॉर्मरों को छू सकते हैं. सड़क किनारे स्थित ट्रांसफॉर्मरों से वाहन चालक भी टकरा सकते हैं. कम ऊंचाई पर लटकते बिजली तार भी खतरनाक हो सकते हैं.
विद्युत कंपनी द्वारा शहर के 14 हजार 500 उपभोक्ताओं को बिजली देने के लिए करीब 70 ट्रांसफॉर्मर तो लगा दिये गये हैं, लेकिन लोगों की सुरक्षा पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है.
कहते हैं कार्यपालक अभियंता
सभी जेइ से जर्जर तारों और ट्रांसफॉर्मरों की रिपोर्ट मांगी गयी है, ताकि बरसात से पहले दुरुस्त किया जा सके. शहरी क्षेत्र के विद्युत तार को दुरुस्त कराया जा रहा है.
गौरव कुमार, कार्यपालक अभियंता, विद्युत कंपनी
बिजली कंपनी की लापरवाही यहां कभी भी भारी पड़ सकती है़ कहीं तार जर्जर हो गये हैं, तो कई जगह ट्रांसफॉर्मर जमीन को छू रहे हैं़ ये कभी भी बड़े हादसे का कारण बन सकते हैं़ सड़क किनारे लगे ट्रांसफॉर्मर मौत का कारण बन सकते हैं. कदम-कदम पर खतरा है.
ऐसे में कभी भी लोगों को जोर का झटका लग सकता है.
काली स्थान रोड में झुका िबजली पोल
स्कूल के पास खतरे को निमंत्रण
काली स्थान रोड में डॉ नंदी स्कूल के पास बिजली का पोल महीनों से झुका हुआ है. हल्की आंधी आने पर भी पोल गिर सकता है. जर्जर तार आये दिन स्पार्किंग करता है. स्कूल के हजारों बच्चे प्रतिदिन इस रास्ते से आते-जाते हैं. विद्युत पोल गिरने या जर्जर तार टूटने से बड़ा हादसा हो सकता है.
बिजली कंपनी की लापरवाही यहां कभी भी भारी पड़ सकती है़ कहीं तार जर्जर हो गये हैं, तो कई जगह ट्रांसफॉर्मर जमीन को छू रहे हैं़ ये कभी भी बड़े हादसे का कारण बन सकते हैं़ सड़क किनारे लगे ट्रांसफॉर्मर मौत का कारण बन सकते हैं. कदम-कदम पर खतरा है.
ऐसे में कभी भी लोगों को जोर का झटका लग सकता है.
जनता सिनेमा चौक
फ्यूज बॉक्स के दरवाजे गायब
जनता सिनेमा चौक के पास ट्रांसफॉर्मर का फ्यूज बाॅक्स गायब है. ट्रांसफॉर्मर के नीचे नाली का पानी बहता है. हल्की बारिश होने पर सड़क पर डेढ़ फुट तक पानी लग जाता है. यहां स्कूल बस रुकती है. ऐसी स्थिति में कभी भी यहां बड़ा हादसा हो सकता है.
िहंदी प्राथमिक स्कूल
खतरे में है बच्चों की जान
जादोपुर रोड स्थित हिंदी प्राथमिक स्कूल के पास ट्रांसफॉर्मर से स्पार्किंग करता रहता है. फ्यूज जमीन से महज एक फुट की ऊंचाई पर है. स्कूली बच्चे गलती से छू ले, तो जान भी जा सकती है. स्कूल प्रशासन ने ट्रांसफॉर्मर हटाने की मांग की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










