पत्रकार हत्याकांड के खिलाफ हेल्थ क्लब ने िनकाला मार्च, महिला संगठन ने किया प्रदर्शन
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :18 May 2016 5:29 AM (IST)
विज्ञापन

पत्रकार सुरक्षा गारंटी कानून बनाने के लिए बुलंद की आवाज गोपालगंज : पत्रकार राजदेव रंजन की हत्या के खिलाफ आक्रोश सड़कों पर दिख रहा है. हत्या के विरोध में मंगलवार को गोपालगंज हेल्थ क्लब के सदस्यों ने प्रतिरोध मार्च निकाला. हेल्थ क्लब के संचालक किशन कुमार ने क्लब के सदस्यों सहित शहर में जम कर […]
विज्ञापन
पत्रकार सुरक्षा गारंटी कानून बनाने के लिए बुलंद की आवाज
गोपालगंज : पत्रकार राजदेव रंजन की हत्या के खिलाफ आक्रोश सड़कों पर दिख रहा है. हत्या के विरोध में मंगलवार को गोपालगंज हेल्थ क्लब के सदस्यों ने प्रतिरोध मार्च निकाला. हेल्थ क्लब के संचालक किशन कुमार ने क्लब के सदस्यों सहित शहर में जम कर प्रदर्शन किया. इसमें पत्रकार सुरक्षा गारंटी कानून बनाने की आवाज भी बुलंद की गयी. क्लब के संचालक ने कहा कि पूर्व में भी पत्रकारों की निर्मम हत्याएं हुई हैं.
इस हत्या से पत्रकारों का हौसला टूटनेवाला नहीं, बल्कि और बढ़ेगा. यदि दोषियों की गिरफ्तारी जल्द -से -जल्द नहीं होती एवं स्पीडी ट्रायल के तहत उन्हें सजा नहीं होती है, तो मजबूरन क्लब को चरणबद्ध आंदोलन करने पर विवश होना पड़ेगा. मौके पर गौतम कुमार, धन्नु राजा, विनोद सिंह, रविरंजन प्रसाद, अनिल यादव, विकास सिंह, राजू यादव, मुन्ना सिंह, नौशाद आलम, मनेश्वर प्रसाद, धीरज पटेल, शुभम सिंह, सुनील कुशवाहा, जय किशन, प्रदीप चौहान, अमित सिंह, मो लवली, अल्ताफ हुसैन, राकेश कुमार, जयहिंद प्रसाद आदि थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










