डीएम अंकल कब मिलेगी इस जाम से निजात

Published at :17 May 2016 5:38 AM (IST)
विज्ञापन
डीएम अंकल कब मिलेगी इस जाम से निजात

गोपालगंज : डीएम अंकल, शहर में इस जाम से निजात कब मिलेगी. कड़ी धूप, 42 डिग्री सेल्सियस तापमान के बीच घंटों जाम में फंसे रहना पड़ता है. घर पहुंचने से पहले वाहन में बीमार हो जाना पड़ता है. ट्रैफिक पुलिस भी जाम के प्रति जिम्मेवार नहीं दिखती. सोमवार को शहर के जाम में फंसे स्कूली […]

विज्ञापन

गोपालगंज : डीएम अंकल, शहर में इस जाम से निजात कब मिलेगी. कड़ी धूप, 42 डिग्री सेल्सियस तापमान के बीच घंटों जाम में फंसे रहना पड़ता है. घर पहुंचने से पहले वाहन में बीमार हो जाना पड़ता है. ट्रैफिक पुलिस भी जाम के प्रति जिम्मेवार नहीं दिखती. सोमवार को शहर के जाम में फंसे स्कूली बच्चे अधिकारियों के वाहन को देख कुछ इस तरह गुहार लगाते दिखे.

बच्चों को उम्मीद थी कि डीएम के पास ही हमारी समस्या पहुंचने पर जाम से निजात मिल पायेगी. शहर में जाम के कारण रोजाना स्कूली बच्चे ढाई से तीन घंटे देर से घर पहुंचते हैं. शहर की यातायात व्यवस्था के लिए तैनात पुलिस भी जाम से निजात दिलाने के लिए कार्रवाई नहीं कर पाती, जिससे आये दिन जाम लगता है.

बेतरतीब वाहन से लगता है जाम
बेतरतीब वाहन और अतिक्रमण से यहां वाहनों को निकलने में आधा से एक घंटा लग जाता है. दोपहर में सबसे अधिक परेशानी होती है. सबसे खतरनाक स्थिति है सड़कों पर झूलते तारों की. यह तार बिजली कंपनी और केबल नेटवर्क के हैं.
हर कदम पर झूलते तारों से बचाना चालकों के लिए किसी चुनौती से कम नहीं है. यदि कभी तार बस से छू गये तो बड़ा हादसा हो सकता है. सबसे खतरनाक स्थिति मुख्य सड़कों की है.
जाम में फंसे कैदियों ने किया हंगामा
फोटो न. 6 कैप्शन – जाम में फंसे कैदी वाहन में हंगामा करते कैदी
न्यायालय से कैदियों की पेशी के बाद मंडल कारा जा रहे कैदी के दो वाहन जाम में फंस गये. जंगलिया चौक के पास दो घंटे तक कड़ी धूप में कैदी वाहन खड़े रहे. जाम से परेशान कैदियों ने वाहन में ही हंगामा शुरू कर दिया. चालक को थाने में सूचना देनी पड़ी. टाउन थाने से पुलिस के पहुंचने के बाद वाहन निकाला गया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन