बैकुंठपुर के पत्रकारों ने निकाला प्रतिरोध मार्च

Published at :17 May 2016 5:35 AM (IST)
विज्ञापन
बैकुंठपुर के पत्रकारों ने निकाला प्रतिरोध मार्च

बैकुंठपुर : प्रखंड के तमाम पत्रकारों ने पत्रकार संघ के बैनर तले दिघवा दुबौली मार्केट होते हुए प्रखंड मुख्यालय तक प्रतिरोध मार्च निकाला. सीवान में पत्रकार राजदेव रंजन हत्याकांड से आहत होकर प्रतिरोध मार्च निकाल कर पत्रकारों ने अपना आक्रोश जताया. जिलाधिकारी को सीओ इंदुभूषण श्रीवास्तव के मार्फत ज्ञापन देकर सरकार से हत्याकांड की सीबीआइ […]

विज्ञापन

बैकुंठपुर : प्रखंड के तमाम पत्रकारों ने पत्रकार संघ के बैनर तले दिघवा दुबौली मार्केट होते हुए प्रखंड मुख्यालय तक प्रतिरोध मार्च निकाला. सीवान में पत्रकार राजदेव रंजन हत्याकांड से आहत होकर प्रतिरोध मार्च निकाल कर पत्रकारों ने अपना आक्रोश जताया. जिलाधिकारी को सीओ इंदुभूषण श्रीवास्तव के मार्फत ज्ञापन देकर सरकार से हत्याकांड की सीबीआइ जांच कराने,

घटना का स्पीडी ट्रायल कराने, मृतक के आश्रितों को 50 लाख रुपये मुआवजा व पत्रकारों को सुरक्षा की मांग की गयी. मौके पर सत्यप्रकाश वर्मा, नंदकिशोर क्रांतिकारी, संजय पांडेय, विद्या भूषण सिंह, सुरेश कुमार, ज्योति भूषण, मनोज कुमार पांडेय व प्रभात कुमार सिंह सहित अन्य लोग शामिल थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन