बिहार : पूर्व सांसद साधु यादव के रिश्तेदार ने की किसान की गोली मार कर हत्या, एक गिरफ्तार, 3 फरार
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 16 May 2016 4:19 PM
गोपालगंज : बिहार के गोपालगंज में भूमि विवाद में पूर्व सांसद साधु यादव के रिश्तेदार ने रविवार की देर रात एक किसान की गोली मार कर हत्या कर दी. आक्रोशित लोगों ने हजियापुर चौक के पास एनएच- 28 को जाम कर दिया. इस दौरान शव को सड़क पर रख कर घंटों प्रदर्शन किया गया. मृतक […]
गोपालगंज : बिहार के गोपालगंज में भूमि विवाद में पूर्व सांसद साधु यादव के रिश्तेदार ने रविवार की देर रात एक किसान की गोली मार कर हत्या कर दी. आक्रोशित लोगों ने हजियापुर चौक के पास एनएच- 28 को जाम कर दिया. इस दौरान शव को सड़क पर रख कर घंटों प्रदर्शन किया गया. मृतक किसान 50 वर्षीय हवलदार मियां नगर थाने के हजियापुर गांव का निवासी था. पुलिस ने इस मामले में घनश्याम यादव समेत चार लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर एक आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है.
वहीं, पूर्व सांसद के रिश्तेदार घनश्याम यादव समेत तीन लोग फरार बताये गये हैं. एसपी रविरंजन कुमार ने पूर्व से चल रहे भूमि विवाद में हत्या किये जाने की बात बतायी है. परिजनों ने बताया कि रविवार की रात हवलदार मियां अपने बेटे के साथ नगर थाने के अरार स्थित घर पर सो रहा था. देर रात घनश्याम समेत चार लोग हथियार से लैस होकर पहुंचे और घर में सो रहे हवलदार मियां को गोली मार दी. परिजन घायल हवलदार मियां को अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया.
उधर, हत्या के बाद पुलिस ने मृतक की पत्नी जुबैदा खातून के बयान पर घनश्याम यादव, महावीर प्रसाद, श्रीनिवास शर्मा उर्फ बिट्टू समेत चार लोगों को नामजद किया है. मृतक किसान ने घनश्याम यादव पर पहले भी जमीन विवाद को लेकर प्राथमिकी दर्ज करायी थी. एसपी ने इस संबंध में बताया कि एक आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि अन्य आरोपितों की तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है. हत्या में संलिप्त नामजद आरोपित जल्द ही गिरफ्तार कर लिये जायेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










