हाइवा से कुचल कर युवक की मौत, हंगामा
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :14 May 2016 8:02 AM (IST)
विज्ञापन

मीरगंज : मीरगंज थाने के हरखौली मोड़ के पास सीवान से आ रहे हाइवा ने बस मालिक के बेटे को कुचल डाला, जिससे युवक की मौके पर ही मौत हो गयी. युवक थावे थाने के लक्षवार गांव निवासी व राजश्री बस के मालिक सच्चिदानंद गिरि का पुत्र 17 वर्षीय अमन कुमार था. मौत के विरोध […]
विज्ञापन
मीरगंज : मीरगंज थाने के हरखौली मोड़ के पास सीवान से आ रहे हाइवा ने बस मालिक के बेटे को कुचल डाला, जिससे युवक की मौके पर ही मौत हो गयी. युवक थावे थाने के लक्षवार गांव निवासी व राजश्री बस के मालिक सच्चिदानंद गिरि का पुत्र 17 वर्षीय अमन कुमार था.
मौत के विरोध में उग्र हुए लोगों ने हाइवा को तोड़फोड़ कर क्षतिग्रस्त कर दिया व सीवान-गोपालगंज एनएच 85 को हरखौली गांव के पास जाम कर दिया. हादसे की खबर पाकर हथुआ एसडीएम प्रमोद राम और एसडीपीओ मो इम्तियाज समेत कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन लोगों के आक्रोश के आगे पुलिस बेबस बनी रही. हाइवे पर वाहनों का परिचालन घंटों बाधित रहा.
कोल्ड ड्रिक्स खरीद कर लौट रहा था घर : हथुआ मोड़ से अमन कुमार कोल्ड ड्रिक्स खरीद कर बाइक से अपने घर लौट रहा था. हरखौली मोड़ के पास पहुंचते ही सीवान से बालू लेकर आ रहे हाइवा ने कुचल दिया. वाहन के पिछले चक्के से कुचल कर अमन की मौत हो गयी. हादसे के घंटों बाद तक शव सड़क पर पड़ा रहा. मुआवजे की मांग और चालक गिरफ्तारी को लेकर परिजन अड़े रहे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










