बाढ़ के दौरान सरकारी नाव पर लगेगा बोर्ड
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :13 May 2016 4:09 AM (IST)
विज्ञापन

नाव के निबंधन के लिए एमवीआइ को कैंप लगाने का निर्देश गोताखोरों का डेटावेस तैयार करेगा प्रशासन गोपालगंज : बाढ़ के दौरान दियारे में नि:शुल्क नाव चलाये जाने का बोर्ड लगाना होगा. नाव पर एक पट्टी लगा कर उसकी क्षमता दरसायी जायेगी. जिले में चलनेवाली सभी नावों का निबंधन कराने के लिए एमवीआइ को एक […]
विज्ञापन
नाव के निबंधन के लिए एमवीआइ को कैंप लगाने का निर्देश
गोताखोरों का डेटावेस तैयार करेगा प्रशासन
गोपालगंज : बाढ़ के दौरान दियारे में नि:शुल्क नाव चलाये जाने का बोर्ड लगाना होगा. नाव पर एक पट्टी लगा कर उसकी क्षमता दरसायी जायेगी. जिले में चलनेवाली सभी नावों का निबंधन कराने के लिए एमवीआइ को एक माह की मोहलत देते हुए कैंप लगा कर रजिस्ट्रेशन करने के लिए निर्देश दिया गया है. डीएम राहुल कुमार ने गुरुवार को बाढ़ पूर्व तैयारी की समीक्षा की. इस दौरान उन्होंने बाढ़ अवधि में काम करनेवाले गोताखोरों का डेटावेस तैयार करने का निर्देश दिया है, ताकि विभाग के निर्णय के अनुरूप उन्हें श्रमिक की दर पर भुगतान किया जा सके.
डीएम ने 15 जून से पहले वैसे तटबंध जहां बाढ़ से बचाव के लिए काम की जरूरत है, उसे पूरा करा लें. साथ ही 15 जून तक पॉलीथिन सीट जीओ बैग, पर्याप्त बालू आदि की व्यवस्था कर के रखेंगे. इसके अलावा डीएम ने स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिया कि बाढ़ के दौरान लगाये जानेवाले शिविर में सांप कांटने, बिच्छु काटने, डायरिया जैस बीमारियों से निबटने के लिए पर्याप्त दवा रहे इसकी व्यवस्था की जाये. पशुपालन, पीएचइडी, कृषि टेलिकॉम से जुड़े सभी अधिकारियों को बाढ़ के पूर्व पूरी तरह से तैयारी करने का निर्देश दिया गया. सीओ को कहा गया कि पंचायतवार नजरी नक्शा तैयार करें, जिसमें ऊंचे स्थल, सामुदायिक भवन एवं अन्य उपयोगी स्थलों को चिह्नित कर उपलब्ध कराया जाये. बैठक में आपदा प्रबंधन के प्रभारी, बाढ़ नियंत्रण के प्रभारी, बाढ़ नियंत्रण विभाग के कार्यपालक अभियंता शरत कुमार, कुचायकोट के सीओ अमित रंजन, सदर के सीओ कृष्ण मोहन प्रसाद, मांझा, सिधवलिया, बरौली तथा बैकुंठपुर के सीओ तमाम अधिकारी मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










