युवती की इच्छा पर न्यायालय की मुहर

Published at :13 May 2016 4:06 AM (IST)
विज्ञापन
युवती की इच्छा पर न्यायालय की मुहर

गोपालगंज : अपहरण का मामला उस समय प्रेम प्रसंग में बदल गया, जब बरामद युवती को पुलिस ने कोर्ट में 164 के बयान के लिए पेश किया. न्यायालय के आदेश पर युवती की मेडिकल जांच करायी गयी. मेडिकल रिपोर्ट के बाद युवती को कोर्ट में पेश किया गया. युवती ने बतायी कि उसने अपनी मरजी […]

विज्ञापन

गोपालगंज : अपहरण का मामला उस समय प्रेम प्रसंग में बदल गया, जब बरामद युवती को पुलिस ने कोर्ट में 164 के बयान के लिए पेश किया. न्यायालय के आदेश पर युवती की मेडिकल जांच करायी गयी. मेडिकल रिपोर्ट के बाद युवती को कोर्ट में पेश किया गया. युवती ने बतायी कि उसने अपनी मरजी से प्रेमी के साथ एक वर्ष पूर्व घर छोड़ कर शादी रचा ली है.

उसका अपहरण नहीं हुआ है. युवती की इच्छा और मेडिकल रिपोर्ट में बालिग पाये जाने पर न्यायालय ने उसकी इच्छा अनुसार स्वविवेक से जीने की आजादी दे दी. न्यायालय के आदेश पर पेशकार देवेंद्र बैठा ने संबंधित थाने को युवती को उसकी इच्छा के अनुसार घर पहुंचाने का आदेश दिया. माधोपुर ओपी थाना क्षेत्र के सरेया नरेंद्र गांव की रहनेवाली युवती सबेया एक वर्ष पूर्व गांव के ही युवक किशोर महतो के साथ 20 जून, 2015 को घर से अचानक लापता हो गयी थी. परिजनों ने खोजबीन के बाद किशोर महतो सहित चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन