बारिश से गिरा तापमान गरमी से राहत
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :12 May 2016 6:49 AM (IST)
विज्ञापन

गोपालगंज : बुधवार तड़के हुई बारिश से मौसम खुशगवार हो गया. तापमान में दो डिग्री की गिरावट आयी. इससे लोगों को गरमी से राहत मिली है. अगले 48 घंटे में बूंदाबांदी हो सकती है. तापमान में गिरावट होने से रात में लोगों को ठंडक महसूस हुई. मंगलवार की शाम सात बजे से ही हल्की बूंदाबांदी […]
विज्ञापन
गोपालगंज : बुधवार तड़के हुई बारिश से मौसम खुशगवार हो गया. तापमान में दो डिग्री की गिरावट आयी. इससे लोगों को गरमी से राहत मिली है. अगले 48 घंटे में बूंदाबांदी हो सकती है. तापमान में गिरावट होने से रात में लोगों को ठंडक महसूस हुई.
मंगलवार की शाम सात बजे से ही हल्की बूंदाबांदी शुरू हो गयी, जो रात के दो बजे तक जारी रही. 3.2 एमएम बारिश दर्ज की गयी. दोपहर सूरज दिखा, लेकिन तेज नहीं पाया. दोपहर दो बजे तक अधिकतम तापमान 39.6 डिग्री तथा न्यूनतम तापमान 25.5 डिग्री रहा. लोगों को थोड़ी गरमी महसूस हुई,
ऊमस भी लोगों को परेशान किया. लेकिन, शाम छह बजे के बाद हवा में फिर से नमी का प्रतिशत बढ़ने से बादल बने. देर शाम हल्की ठंडी हवा चली. मौसम वैज्ञानिक एसएन पांडेय का मानना है कि तापमान में गिरावट आने से गरमी से राहत मिलेगी. हवा में नमी का प्रतिशत बढ़ सकता है. यह बारिश किसानों के लिए फायदेमंद साबित हुई.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










