राहगीरों की प्यास बुझायेगा प्याऊ
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :28 Apr 2016 3:18 AM (IST)
विज्ञापन

नप ने शहर में शुरू िकया पानी पिलाने का अभियान सात जगहों पर लगाये गये स्टॉल गोपालगंज : लगातार बढ़ते तापमान ओर लू के थपेड़ों से सूखे हलक को तर करेगा शहर में लगा प्याउ. नगर पर्षद अब प्याउ के सहारे राहगीरों की प्यास बुझायेगा. बुधवार को नप ने निर्णय लेते हुए पानी पिलाने की […]
विज्ञापन
नप ने शहर में शुरू िकया पानी पिलाने का अभियान
सात जगहों पर लगाये गये स्टॉल
गोपालगंज : लगातार बढ़ते तापमान ओर लू के थपेड़ों से सूखे हलक को तर करेगा शहर में लगा प्याउ. नगर पर्षद अब प्याउ के सहारे राहगीरों की प्यास बुझायेगा. बुधवार को नप ने निर्णय लेते हुए पानी पिलाने की व्यवस्था शुरू कर दी है. प्यासों की प्यास बुझाने के लिए शहर में फिलहाल सात स्टॉल लगाये गये हैं. इसका शुभारंभ मुख्य पार्षद संजू देवी और कार्यपालक पदाधिकारी राजीव रंजन सिन्हा ने की. इस अभियान के तहत शहर के घोष मोड़, मौनिया चौक, आंबेडकर चौक सहित कुल सात स्थानों पर प्याउ की व्यवस्था की गयी है. घोष मोड़ पर नगर कर्मी लोगों को पानी पिलाते रहे. इस संबंध में कहा है कि आवश्यकता पड़ने पर और जगहों पर लगाया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










