उपभोक्ता फोरम ने लगाया आठ हजार का जुर्माना

Published at :27 Apr 2016 12:28 AM (IST)
विज्ञापन
उपभोक्ता फोरम ने लगाया आठ हजार का जुर्माना

गोपालगंज : जिला उपभोक्ता फोरम ने बिजली कंपनी पर आठ हजार रुपये का जुर्माना लगाया है. शहर के राजीव नगर के मृत्युंजय तिवारी ने बिजली का घरेलू कनेक्शन लिया है. 10 नवंबर, 2013 को कंपनी ने 11 हजार 844 रुपये का बिल भेजा, जिसे उन्होंने जमा कर दिया. उसके बाद वे लगातार बिल जमा करते […]

विज्ञापन

गोपालगंज : जिला उपभोक्ता फोरम ने बिजली कंपनी पर आठ हजार रुपये का जुर्माना लगाया है. शहर के राजीव नगर के मृत्युंजय तिवारी ने बिजली का घरेलू कनेक्शन लिया है. 10 नवंबर, 2013 को कंपनी ने 11 हजार 844 रुपये का बिल भेजा, जिसे उन्होंने जमा कर दिया. उसके बाद वे लगातार बिल जमा करते रहे हें. नौ फरवरी, 2015 को बिजली कंपनी ने उनके यहां 12 लाख 35 हजार 779 रुपये का बिल भेज दिया.

इसे सुधार कराने के लिए वे बार-बार कार्यालय का चक्कर लगाते रहे, लेकिन कोई सुधार नहीं किया गया. अंतत: मृत्युंजय तिवारी ने जिला उपभोक्ता फोरम में वाद दायर किया. मुकदमे की पैरवी अधिवक्ता वेदप्रकाश तिवारी ने की. मामले की सुनवाई करते हुए उपभोक्ता फोरम के अध्यक्ष नंदलाल प्रसाद तथा सदस्य ममता श्रीवास्तव एवं राजेश श्रीवास्तव ने अपना फैसला सुनाते हुए बिजली कंपनी द्वारा भेजी गयी बिल को रद्द करते हुए आठ हजार रुपये का अर्थदंड लगाया है.

जुर्माना नहीं देने की स्थिति मेें कंपनी को प्रतिमाह दो सौ रुपये अतिरिक्त दंड देना होगा. अधिवक्ता वेद प्रकाश तिवारी ने बताया कि मामले का फैसला 90 दिनों के अंदर में आया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन