कैसे होगा नामांकन परेशानी . नप से नहीं मिल रहा जन्म प्रमाणपत्र

गोपालगंज : शहरी क्षेत्र के लोगों को जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र बनवाने के लिए नगर पर्षद का साल भर चक्कर लगाना पड़ रहा है. इसके बाद भी उन्हें प्रमाणपत्र नहीं मिल रहा है. समय पर प्रमाणपत्र नहीं मिलने से अपने बच्चे का नामांकन स्कूल में नहीं करा पायेंगे. आवेदन जमा करने के बाद जब लोग प्रमाणपत्र लेने […]
गोपालगंज : शहरी क्षेत्र के लोगों को जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र बनवाने के लिए नगर पर्षद का साल भर चक्कर लगाना पड़ रहा है. इसके बाद भी उन्हें प्रमाणपत्र नहीं मिल रहा है. समय पर प्रमाणपत्र नहीं मिलने से अपने बच्चे का नामांकन स्कूल में नहीं करा पायेंगे. आवेदन जमा करने के बाद जब लोग प्रमाणपत्र लेने पहुचते हैं,
तो वहां के कर्मी यह कह कर टाल देते हैं कि अभी आपका आवेदन एसडीओ कार्यालय गया है, वहां जाकर पता करें. जन्म-मृत्यु रजिस्ट्रेशन कराने में अस्पताल प्रबंधन की भूमिका रहेगी. अभी भी नगर पर्षद को जन्म लेनेवाले बच्चे या मृतक की सूची समय पर नहीं सौंपा जाता. इसके कारण रजिस्ट्रेशन नहीं हो पाता.
नयी वयवस्था में अस्पताल प्रशासन सीधे तौर पर जिम्मेवार होगा. नगर पर्षद की ओर से अस्पताल और सभी नर्सिंग होम को यूजर आइडी और पासवर्ड दिया जायेगा. बच्चे का जन्म होने या किसी की मृत्यु अस्पताल प्रशासन की जिम्मेवारी होगी कि वह ऑनलाइन सूची तैयार कर नगर पर्षद को भेजे. इसके बाद सीधे तौर पर नगर पर्षद में आवेदन देकर जन्म या मृत्यु का प्रमाणपत्र प्राप्त किया जा सकता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










