सेंट्रल बैंक में अगलगी से 2.5 लाख का नुकसान

Published at :26 Apr 2016 3:53 AM (IST)
विज्ञापन
सेंट्रल बैंक में अगलगी से 2.5 लाख का नुकसान

सोमवार को बाधित रहा काम गोपालगंज : जादोपुर रोड स्थित सेंट्रल बैंक में रविवार की देर शाम अचानक शाॅर्ट सर्किट से आग लग गयी. आग लगते ही अफरा तफरी मच गयी. बैंक में मौजूद गार्डों और आसपास के लोग आग की लपटों बुझाने का काफी प्रयास किया. हालांकि दमकल अधिकारियों को सूचना देने के बाद […]

विज्ञापन

सोमवार को बाधित रहा काम

गोपालगंज : जादोपुर रोड स्थित सेंट्रल बैंक में रविवार की देर शाम अचानक शाॅर्ट सर्किट से आग लग गयी. आग लगते ही अफरा तफरी मच गयी. बैंक में मौजूद गार्डों और आसपास के लोग आग की लपटों बुझाने का काफी प्रयास किया. हालांकि दमकल अधिकारियों को सूचना देने के बाद बैंक के अधिकारियों को खबर दी. अधिकारी मौके पर पहुंचे, लेकिन आग की धुआं को देखते ही बैंक में घुसने की किसी ने हिम्मत नहीं की.
काफी देर बाद नगर इंस्पेक्टर विमल कुमार सिंह पहुंचे. किसी तरह गेट खोला गया. दमकल मौके पर पहुंची. आग बुझाया जाने लगा. काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया. आग में एलडीएम के चैंबर के अलावा आसपास के कंप्यूटर एवं एसी जल गये. अगलगी में 2.5 लाख की संपित्त जल गयी. पूरे दिन काम बाधित रहा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन