रविवार को बिजली ने रुलाया

Published at :25 Apr 2016 12:21 AM (IST)
विज्ञापन
रविवार को बिजली ने रुलाया

गोपालगंज : रविवार को लोगों को बिजली दिखी तक भी नहीं. सुबह होने के साथ ही जहां सरकारी कर्मी रविवार की छुट्टी मना रहे थे. वहीं लू के थपेड़ों ने उन्हें घरों में कैद कर के रखा था. इसी क्रम में रविवार को बिजली भी छुट्टी पर रही. सुबह से लेकर शाम 5.30 तक बिजली […]

विज्ञापन

गोपालगंज : रविवार को लोगों को बिजली दिखी तक भी नहीं. सुबह होने के साथ ही जहां सरकारी कर्मी रविवार की छुट्टी मना रहे थे. वहीं लू के थपेड़ों ने उन्हें घरों में कैद कर के रखा था. इसी क्रम में रविवार को बिजली भी छुट्टी पर रही. सुबह से लेकर शाम 5.30 तक बिजली नजर नहीं आयी. कंपनी के कर्मी जहां आग लगने की आशंका से ग्रामीण इलाकों में बिजली की आपूर्ति नहीं की जा रही थी.

वहीं शहर में बिजली नहीं रहने से लोग काफी परेशान रहे. पंचायत चुनाव को लेकर लोगों को पल – पल के चुनाव से संबंधित जानकारियां भी नहीं मिल पायीं. इसको लेकर आम लोगों में बिजली कंपनी को लेकर काफी नाराजगी दिखी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन