इस बार रिकार्ड तोड़ हो सकती है गरमी, सड़कें सुनीं

Published at :24 Apr 2016 9:20 AM (IST)
विज्ञापन
इस बार रिकार्ड तोड़ हो सकती है गरमी, सड़कें सुनीं

गोपालगंज : अप्रैल की गरमी आफत बनती जा रही है. लगातार छठे दिन भी पारा 42 डिग्री सेल्सियस के ऊपर बना हुआ है. बीच के कुछ दिनों को अपवाद मान लें, तो 18 अप्रैल से ही अधिकतम तापमान 42 के आसपास बना हुआ है. पर, 23 अप्रैल से शुरू गरमी ने रिकाॅर्ड तोड़ने का का […]

विज्ञापन
गोपालगंज : अप्रैल की गरमी आफत बनती जा रही है. लगातार छठे दिन भी पारा 42 डिग्री सेल्सियस के ऊपर बना हुआ है. बीच के कुछ दिनों को अपवाद मान लें, तो 18 अप्रैल से ही अधिकतम तापमान 42 के आसपास बना हुआ है. पर, 23 अप्रैल से शुरू गरमी ने रिकाॅर्ड तोड़ने का का संकेत दिया. शनिवार को भी सुबह से तल्ख धूप थी. दिन चढ़ने के साथ धूप की तल्खी और पछुआ हवाओं की गति बढ़ती गयी. दोपहर बाद कुछ बादल आये, पर तब तक सूरज और शुष्क हवाएं अपना रंग दिखा चुकी थीं. अधिकतम और न्यूनतम तापमान रहा क्रमश:42.6 और 26.4 डिसे रहा.
राहत के आसार नहीं : – मौसम वैज्ञानिक एसएन पांडेय की मानें, तो 28 अप्रैल तक के लिए गोपालगंज के बारे में जो पूर्वानुमान जताया गया, उसके अनुसार इस दौरान आमतौर पर मौसम साफ रहेगा. अधिकतम तापमान 42-43 और 25-27 डिसे के बीच रहेगा. आनेवाले दिनों में तापमान 44 डिसे तक जा सकता है. संभव है मई की शुरुआत में कुछ राहत मिले. इतनी गरमी और इतने लंबे समय तक अमूमन मध्य मई से लेकर जून के पहले हफ्ते तक पड़ती है.
इसके बाद माॅनसून आकर तपती धरती को राहत पहुंचाता है. मसलन 2014 में 9 मई से 24 मई के दौरान 10 बार पारा 40 के ऊपर रहा. इसी तरह वर्ष 2015 में 29 मई से 9 जून के दौरान 11 बार अधिकतम तापमान 40 या इसके ऊपर रहा. इस बार 6 से 23 अप्रैल के दौरान पारा 12 बार 42 के ऊपर जा चुका है. इस साल अप्रैल का मौसम काफी वर्षों से कितना अलग है, चार वर्षों के आंकड़े इसके सबूत हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन