शराबबंदी में जब्त 69 गाड़ियों की कलेक्ट्रेट में हुई नीलामी, ₹11.5 लाख में बिके वाहन

Published by : GOVIND KUMAR Updated At : 16 Apr 2025 8:02 PM

विज्ञापन

शराबबंदी कानून में जब्त की गयी गाड़ियों की नीलामी की गयी. कलेक्ट्रेट परिसर में नीलामी के पहले दिन 69 वाहनों की नीलामी हुई, जिसमें करीब साढ़े 11 लाख का राजस्व विभाग को प्राप्त हुआ.

विज्ञापन

गोपालगंज. शराबबंदी कानून में जब्त की गयी गाड़ियों की नीलामी बुधवार को की गयी. कलेक्ट्रेट परिसर में नीलामी के पहले दिन 69 वाहनों की नीलामी हुई, जिसमें करीब साढ़े 11 लाख का राजस्व विभाग को प्राप्त हुआ. मद्य निषेध अधीक्षक अमृतेश कुमार ने बताया कि शराबबंदी कानून में जब्त की गयी 226 गाड़ियों की नीलामी की जानी है, जिसमें पहले दिन 69 गाड़ियों की नीलामी की गयी. शेष गाड़ियों की गुरुवार को नीलामी की जायेगी. नीलामी के दौरान जिला कोषागार के वरीय कोषागार पदाधिकारी शशिकांत आर्य, मद्य निषेध विभाग के इंस्पेक्टर जनार्दन प्रसाद आदि मौजूद रहे. वहीं गाड़ियों की नीलामी के लिए काफी संख्या में लोग पहुंचे थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
GOVIND KUMAR

लेखक के बारे में

By GOVIND KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन