ePaper

माप-तौल विभाग ने कसा विक्रेताओं पर शिकंजा

Updated at : 20 Nov 2013 10:36 PM (IST)
विज्ञापन
माप-तौल विभाग ने कसा विक्रेताओं पर शिकंजा

गोपालगंज . माप- तौल विभाग ने मछली विक्रेताओं पर शिकंजा कसा है.बुधवार की सुबह जिला मुख्यालय के जादोपुर चौक पर मापतौल विभाग की टीम ने सहायक नियंत्रक श्रीकृष्ण प्रकाश के नेतृत्व में छापेमारी की . छापेमारी में मछली विक्रेताओं के तराजू व बटखरे भी जब्त किये गये, जबकि मुरगा विक्रेता व मांस विक्रेताओं के भी […]

विज्ञापन

गोपालगंज . माप- तौल विभाग ने मछली विक्रेताओं पर शिकंजा कसा है.बुधवार की सुबह जिला मुख्यालय के जादोपुर चौक पर मापतौल विभाग की टीम ने सहायक नियंत्रक श्रीकृष्ण प्रकाश के नेतृत्व में छापेमारी की . छापेमारी में मछली विक्रेताओं के तराजू व बटखरे भी जब्त किये गये, जबकि मुरगा विक्रेता व मांस विक्रेताओं के भी तराजू व बटखरे को जब्त कर लिया गया. जब्त तराजू और बठखरे की जांच इलेक्ट्रॉनिक मशीन से की गयी . जांच के क्रम में बटखरा और तराजू सही नहीं पाये गये, जिसके बाद छापेमारी टीम ने सभी जब्त सामान को अपने साथ लेकर चली गयी .वहीं मछली मिट व मुरगा विक्रेताओं को चेतावनी देते हुए कहा गया कि वे अधिकृत दुकानों से ही इलेक्ट्रॉनिक कांटा और बाट की खरीदारी करें. माप तौल विभाग की छापेमारी से दुकानदारों में हड़कंप मचा रहा .मौके पर मापतौल के निरीक्षक पवन कुमार ओझा , नागेंद्र प्रसाद व संजय कुमार आदि मौजूद थे .

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन