दूसरे चरण में पूर्व सीएम, स्पीकर समेत दो मंत्रियों की प्रतष्ठिा दावं पर

Updated:
विज्ञापन

पटना : बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए चुनाव प्रचार का शोर बुधवार की शाम थम गया. शुक्रवार को दूसरे चरण में 32 विधानसभा क्षेत्रों में वोट डाल जायेंगे. इस चरण में पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी, बिहार सरकार के दो मंत्रियों, बिहार विधानसभा के स्पीकर समेत कई पूर्व मंत्रियों की प्रतिष्ठा दांव […]

विज्ञापन

पटना : बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए चुनाव प्रचार का शोर बुधवार की शाम थम गया. शुक्रवार को दूसरे चरण में 32 विधानसभा क्षेत्रों में वोट डाल जायेंगे.

इस चरण में पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी, बिहार सरकार के दो मंत्रियों, बिहार विधानसभा के स्पीकर समेत कई पूर्व मंत्रियों की प्रतिष्ठा दांव पर है. दूसरे चरण महागंठबंधन की ओर से जदयू-राजद 13-13 सीटों पर व कांग्रेस छह सीटों पर चुनाव लड़ रही है. वहीं, एनडीए में भाजपा 16, लोजपा दो, रालोसपा छह और हम आठ सीटों पर चुनाव लड़ रहा है.

दूसरे चरण में कैमूर, रोहतास, अरवल, जहानाबाद, औरंगाबाद व गया जिले के विधानसभा क्षेत्रों में चुनाव होगा. दूसरे चरण में पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी अपनी सीटिंग सीट मखदुमपुर के साथ-साथ स्पीकर उदय नारायण चौधरी की सीटिंग सीट इमामगंज से चुनाव मैदान में हैं. जीतन राम मांझी पर जहां अपनी सीटिंग सीट बचाने का दबाव होगा,

वहीं इमामगंज में जीत उनकी चुनौती होगी. बिहार सरकार के सहकारिता मंत्री जय कुमार सिंह को दिनारा सीट और पंचायती राज मंत्री विनोद प्रसाद यादव को शेरघाटी विधानसभा सीट बचाने की चुनौती होगी.

इसके अलावा जदयू के टिकट कटने के बाद मंत्री पद से इस्तीफा देने वाले रामधनी सिंह अपनी सीटिंग सीट करगहर से जदयू और रालोसपा के उम्मीदवार को टक्कर देने को तैयार हैं. इनके अलावा गया टाउन से भाजपा प्रत्याशी व पूर्व मंत्री प्रेम कुमार, औरंगबाद से भाजपा प्रत्याशी पूर्व मंत्री रामाधार सिंह, टेकारी से हम प्रत्याशी पूर्व मंत्री अनिल कुमार की प्रतिष्ठा दावं पर है.

विधानसभा क्षेत्र महागंठबंधन एनडीएरामगढ़ अंबिका सिंह अशोक सिंहमोहनियां संजय कुमार पासी निरंजन रामभभुआ प्रमोद कुमार सिंह आनंद भूषण पांडेयचैनपुर महाबली सिंह बृजकिशोर कुमारचेनारी मंगल राम ललन पासवानसासाराम अशोक कुमार जवाहर प्रसादकरगहर वशिष्ठ सिंह बिरेंद्र कुशवाहादिनारा जय कुमार सिंह राजेंद्र सिंहनोखा अनिता देवी राजेश्वर प्रसाद

चौरसियाडिहरी मो. इलियास हुसैन टिंकु सोनीकाराकाट संजय कुमार राजेश्वर राजअरवल रवींद्र सिंह चितरंजन कुमारकुर्था सत्यानंद कुशवाहा अशोक वर्माजहानाबाद मुद्रिका सिंह यादव प्रवीण कुमारघोसी कृष्ण नंदन वर्मा राहुल कुमारमखदुमपुर सूबेदार दास जीतन राम मांझीगोह राम विजय कुमार मनोज शर्माओबरा वीरेंद्र कुमार सिन्हा चंद्रभूषण वर्मानबीनगर वीरेंद्र सिंह गोपाल नारायण सिंहकुटुंबा राजेश कुमार संतोष सुमनऔरंगाबाद अरविंद शंकर रामाधार सिंहरफीगंज अशोक कुमार सिंह प्रमोद कुमार सिंहगुरुआ रामचंद्र प्रसाद राजीव दांगी

शेरघाटी विनोद प्रसाद यादव मुकेश कुमारइमामगंज उदय नारायण चौधरी जीतन राम मांझीबाराचट्टी समता देवी सुधा देवी मांझीबोधगया कुमार संजीव सामदेव पासवानगया टाउन प्रियरंजन उर्फ डिंपल प्रेम कुमार टेकारी अभय कुशवाहा अनिल कुमारबेलागंज सुरेंद्र प्रसाद यादव शारिम अलीअतरी कुंती देवी अरविंद सिंहवजीरगंज अवधेश कुमार सिंह वीरेंद्र सिंह

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन