गायब गुरुजी का बीइओ ने किया वेतन नर्धिारण
गायब गुरुजी का बीइओ ने किया वेतन निर्धारण बैकुंठपुर के बीइओ ने बिना जांच-पड़ताल के कर दिया निर्धारणदो हजार रुपये सरेआम रिश्वत लेने का लग चुका है बीइओ पर आरोपपंचायत नियोजन इकाई के समायोजन के बाद से गायब थे गुरुजीखुद हेडमास्टर बन कर गुरुजी ने करा लिया वेतन निर्धारणप्रभात पड़तालसंवाददाता, गोपालगंजशिक्षा विभाग में रिश्वत की […]
गायब गुरुजी का बीइओ ने किया वेतन निर्धारण बैकुंठपुर के बीइओ ने बिना जांच-पड़ताल के कर दिया निर्धारणदो हजार रुपये सरेआम रिश्वत लेने का लग चुका है बीइओ पर आरोपपंचायत नियोजन इकाई के समायोजन के बाद से गायब थे गुरुजीखुद हेडमास्टर बन कर गुरुजी ने करा लिया वेतन निर्धारणप्रभात पड़तालसंवाददाता, गोपालगंजशिक्षा विभाग में रिश्वत की बदौलत कुछ भी संभव है. एक ऐसे गुरुजी की कारामात का खुलासा हुआ है, जो महीनों से गायब हैं. फर्जी हेडमास्टर बन कर वेतन निर्धारण के कागजात पर खुद हस्ताक्षर कर बीइओ से रिश्वत के बल पर वेतन निर्धारण कराने में सफल रहे. मामला जब डीपीओ स्थापना के समक्ष आया, तो इसका भंडाफोड़ हुआ है. प्रभात खबर को उपलब्ध कराये गये साक्ष्य पर नजर डालें, तो बैकुंठपुर प्रखंड की पंचायत राज हकाम की नियोजन इकाई ने डीइओ के आदेश के बाद बैकुंठपुर के बीइओ के पत्र के आलोक में नवसृजित प्राथमिक विद्यालय देवकुली दुषाद टोली के पंचायत शिक्षक आमोद कुमार का समायोजन नवसृजित प्राथमिक विद्यालय, हकाम में कर दिया गया. समायोजन के बाद से आमोद कुमार गायब हो गये. विभाग ने आमोद कुमार की काफी तलाश की. उनके नहीं लौटने पर प्रधान शिक्षिका रेणु कुमारी को आमोद कुमार को छोड़ कर बाकी अन्य शिक्षकों की उपस्थिति अपनी पंजी में दर्ज करने का आदेश दिया गया. नियोजन इकाई के आदेश पर स्कूल में काम होने लगा. इस बीच जब वेतन निर्धारण का आदेश आया, तो गायब रहनेवाले गुरुजी ने ट्रेंड टीचर का प्रपत्र भर कर प्रधानाध्यापक के स्थान पर खुद साइन कर मुंहर लगा दी तथा 8 अक्तूबर की रात में बामों गांव में जाकर बीइओ को रिश्वत देकर हस्ताक्षर करा लिया. जब प्रपत्र डीपीओ स्थापना के पास हस्ताक्षर के लिए आया, तो इस मामले में चौकानेवाला खुलासा हुआ है.क्या कहते हैं अधिकारीआमोद कुमार के मामले में मेरे कार्यालय में जब प्रपत्र आया, तो वहां की हेडमास्टर रेणु कुमारी ने अन्य शिक्षकों के प्रपत्र पर हस्ताक्षर की थी. ऐसे में आमोद कुमार के द्वारा फर्जीवाड़ा कर बीइओ से हस्ताक्षर कराया गया है. बीइओ से पूछताछ कर ली गयी है. शिक्षक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए की कार्रवाई की जा रही है.राजकिशोर सिंह, डीपीओ स्थापना, गोपालगंज
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










