निजी कारणों से सीटीएल से हटे एंडरसन
निजी कारणों से सीटीएल से हटे एंडरसननयी दिल्ली. इस साल यूएस ओपन के क्वार्टर फाइनल में पहुंचनेवाले और शीर्ष 10 में शामिल दक्षिण अफ्रीकी खिलाड़ी केविन एंडरसन निजी कारणों से आगामी चैंपियंस टेनिस लीग (सीटीएल) से हट गये हैं. सीटीएल के शुरुआती वर्ष 2014 में दिल्ली ड्रीम्स की तरफ से खेलनेवाले एंडरसन को इस सत्र […]
निजी कारणों से सीटीएल से हटे एंडरसननयी दिल्ली. इस साल यूएस ओपन के क्वार्टर फाइनल में पहुंचनेवाले और शीर्ष 10 में शामिल दक्षिण अफ्रीकी खिलाड़ी केविन एंडरसन निजी कारणों से आगामी चैंपियंस टेनिस लीग (सीटीएल) से हट गये हैं. सीटीएल के शुरुआती वर्ष 2014 में दिल्ली ड्रीम्स की तरफ से खेलनेवाले एंडरसन को इस सत्र में लीग की नयी टीम रायपुर रेंजर्स की तरफ से खेलना था. एंडरसन ने कहा, ‘दुर्भाग्य से परिस्थितियां ऐसी बन गयी हैं कि मैं इस साल भारत की यात्रा नहीं कर पाऊंगा. मुझे और मेरी पत्नी केलसी को सीटीएल का हिस्सा बनने पर गर्व है और पिछले साल हमने भारत में अच्छा समय बिताया. मैं अपने प्रशंसकों से माफी मांगता हूं. उम्मीद है कि सीटीएल 2016 में मैं फिर वापसी करुंगा.’ दक्षिण अफ्रीका के इस खिलाड़ी ने इस सत्र में अच्छा प्रदर्शन किया है. वह विंबलडन के चौथे दौर में पहुंचे जहां उन्हें नोवाक जोकोविच के हाथों पांच सेट तक चले मैच में हार का सामना करना पड़ा. यूएस ओपन में वह एंडी मरे को हरा कर क्वार्टर फाइनल में पहुंचे थे. स्टेनिसलास वावरिंका ने उनके विजय अभियान पर रोक लगायी थी. सीटीएल को मूर्तरुप देनेवाले विजय अमृतराज ने इस बारे में कहा, ‘यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि केविन एंडरसन सीटीएल 2015 से हट गये हैं. पिछले साल केविन और उनकी पत्नी केलसी ने यहां बहुत अच्छा समय बिताया था. मैं केविन को शीर्ष 10 में जगह बनाने पर बधाई देता हूं. उम्मीद है कि वह अगले सत्र में हमारे साथ होंगे.’
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










