डीइओ के नियुक्ति पत्र को लेकर उठा सवाल!

Updated:
विज्ञापन

डीइओ के नियुक्ति पत्र को लेकर उठा सवाल! डीपीओ ने 24 घंटे के भीतर डीइओ से मांगा नियुक्ति पत्रनियुक्ति पत्र नहीं मिलने पर चल-अचल संपत्ति से वसूल होगी राशिकई वर्षों का बकाया 30.65 लाख रुपये का हुआ भुगतानसंवाददाता, गोपालगंजजिला शिक्षा पदाधिकारी अशोक कुमार के नियुक्ति पत्र पर सवाल उठा है. नियुक्ति के बाद से ही […]

विज्ञापन

डीइओ के नियुक्ति पत्र को लेकर उठा सवाल! डीपीओ ने 24 घंटे के भीतर डीइओ से मांगा नियुक्ति पत्रनियुक्ति पत्र नहीं मिलने पर चल-अचल संपत्ति से वसूल होगी राशिकई वर्षों का बकाया 30.65 लाख रुपये का हुआ भुगतानसंवाददाता, गोपालगंजजिला शिक्षा पदाधिकारी अशोक कुमार के नियुक्ति पत्र पर सवाल उठा है. नियुक्ति के बाद से ही डीइओ विभाग को नियुक्ति पत्र देने से कतराते रहे हैं. अब जिला कार्यक्रम पदाधिकारी स्थापना (डीपीओ) ने डीइओ को पत्र लिख कर 24 घंटे के भीतर नियुक्ति पत्र उपलब्ध कराने को कहा है. डीपीओ ने कहा है कि डीपीओ स्थापना को वेतन मद के कई वर्षों का बकाया 30.65 लाख 237 रुपये का भुगतान डीइओ अशोक कुमार के नाम पर किया गया है. बाद मे यह मामला संज्ञान में आया है कि क्षेत्रीय उपनिदेशक तिरहुत ने आदेश दिया था कि भुगतान के पूर्व नियुक्ति पत्र की मांग कर ली जाये. नियुक्ति पत्र उपलब्ध नहीं कराने की स्थिति में इनकी नियुक्ति अवैध मानी जायेगी. वेतन मद में की गयी राशि इनके चल-अचल संपत्ति से वसूल की जायेगी. डीपीओ ने कहा है कि 24 घंटे के भीतर अगर नियुक्ति पत्र की मूल कॉपी उपलब्ध नहीं होती है, तो विभाग के अगले आदेश तक आपके वेतन को स्थगीत रखा जायेगा. बता दें कि इससे पूर्व निदेशक प्रशासन सह अपर सचिव शिक्षा विभाग राजेंद्र राम ने मुजफ्फरपुर राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, ब्रहमपुरा में तैनात सहायक शिक्षक अशोक कुमार (वर्तमान में डीइओ) से स्पष्टीकरण तलब करते हुए कहा था कि प्रचार्य राजकिय उच्च माध्यमिक विद्यालय के द्वारा नियुक्ति पत्र की मांग की गयी थी, जो आज तक नहीं सौंपा गया. तत्काल इस संबंध में स्पष्टीकरण प्रशासन निदेशालय को नियुक्ति पत्र एवं सेवापुस्तिका की अभिप्रमाणित कॉपी उपलब्ध कराने का आदेश दिया. उसके बाद भी डीइओ ने अपना नियुक्ति पत्र नहीं सौंपा. क्या कहते हैं डीइओडीपीओ स्थापना को मेरा नियुक्ति पत्र मांगने का अधिकार नहीं है. हमारा नियुक्ति पत्र प्रधान सचिव शिक्षा विभाग मांग सकते हैं. मेरे वेतन पर रोक लगाने का अधिकार भी उनको नहीं है. उनके द्वारा ऐसा किया गया है, तो उन पर कार्रवाई करने के लिए विभाग को लिखा जायेगा.अशोक कुमार, डीइओ, शिक्षा विभाग, गोपालगंज

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन