जात-पांत से ऊपर की सरकार चाहिए : मनोज तिवारी
जात-पांत से ऊपर की सरकार चाहिए : मनोज तिवारीफोटो नं-46,47इधर, सांसद सह भोजपुरी कलाकार मनोज तिवारी ने कहा कि जात-पांत से ऊपर की सरकार चाहिए. हर भाई और बहन को बिहार का विकास चाहिए. प्रधानमंत्री का संकल्प है कि जबतक बिहार का विकास नहीं होगा, देश का विकास संभव नहीं है. यह लड़ाई बिहार के […]
जात-पांत से ऊपर की सरकार चाहिए : मनोज तिवारीफोटो नं-46,47इधर, सांसद सह भोजपुरी कलाकार मनोज तिवारी ने कहा कि जात-पांत से ऊपर की सरकार चाहिए. हर भाई और बहन को बिहार का विकास चाहिए. प्रधानमंत्री का संकल्प है कि जबतक बिहार का विकास नहीं होगा, देश का विकास संभव नहीं है. यह लड़ाई बिहार के पानी और जवानी की है, जिसे बचाने के लिए भाजपा कृतसंकल्प है. उन्होंने भाजपा उम्मीदवार मिथिलेश तिवारी को जिताने की अपील मतदाताओं से की. मौके पर सांसद जनक राम, मिथिलेश तिवारी, विजय प्रताप सिंह, काशी नाथ राय, तेजेश्वर मिश्र, अंशु देवी, गणेश सिंह, विजय तिवारी आदि ने संबोधित किया. कार्यक्रम की अध्यक्षता हम के जिलाध्यक्ष अजय राय तथा मंच संचालन भाजपा के जिलाध्यक्ष ब्रम्हानंद राय ने किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










