प्रेक्षक ने किया भोरे विधानसभा क्षेत्र का दौरा

Updated:
विज्ञापन

प्रेक्षक ने किया भोरे विधानसभा क्षेत्र का दौरा चुनाव की तैयारियों की समीक्षा कीनिर्वाची पदाधिकारी को दिया कई आवश्यक निर्देश 17 अक्तूबर को अधिकारी व राजनीतिक दलों की बुलायी बैठक संवाददाता, गोपालगंज विधानसभा चुनाव को लेकर गोपालगंज पहुंचे भोरे विधानसभा क्षेत्र के सामान्य प्रेक्षक राजा भैया प्रजापति ने क्षेत्र का भ्रमण किया. उन्हाेंने हथुआ अनुमंडलीय […]

विज्ञापन

प्रेक्षक ने किया भोरे विधानसभा क्षेत्र का दौरा चुनाव की तैयारियों की समीक्षा कीनिर्वाची पदाधिकारी को दिया कई आवश्यक निर्देश 17 अक्तूबर को अधिकारी व राजनीतिक दलों की बुलायी बैठक संवाददाता, गोपालगंज विधानसभा चुनाव को लेकर गोपालगंज पहुंचे भोरे विधानसभा क्षेत्र के सामान्य प्रेक्षक राजा भैया प्रजापति ने क्षेत्र का भ्रमण किया. उन्हाेंने हथुआ अनुमंडलीय मुख्यालय में पहुंच कर भोरे विधानसभा क्षेत्र के निर्वाची पदाधिकारी डीसीएलआर नुरूल एन के कार्यालय में बने नामांकन कक्ष का जायजा लिया. इस दौरान उन्होंने निर्वाची पदाधिकारी से विधान सभा चुनाव को लेकर की जा रही तैयारियों की जानकारी ली. उन्हाेंने कई आवश्यक निर्देश भी दिये. वहीं, भोरे विधानसभा क्षेत्र के निर्वाची को निर्देश देते हुए कहा कि आगामी 17 अक्तूबर को शाम 5 बजे सभी राजनीतिक दल के प्रतिनिधि एवं विधानसभा चुनाव लड़नेवाले प्रत्याशियों की बैठक बुलायी जाये, जिसमें निर्वाची पदाधिकारी उपनिर्वाची पदाधिकारी सहित स्थानीय पदाधिकारी मौजूद रहेंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन