वर्चस्व के कारण बाधित हो रहा वेतन नर्धिारण
वर्चस्व के कारण बाधित हो रहा वेतन निर्धारण गोपालगंज. जिले में नियोजित शिक्षकों के वेतन निर्धारण का कार्य पदाधिकारियों के वर्चस्व के कारण बाधित हो रहा है. यह बात बिहार राज्य प्रारंभिक शिक्षक संघ के जिला सचिव रतिकांत साह ने कही. उन्हाेंने आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि शिक्षा विभाग द्वारा स्पष्ट निर्देश […]
वर्चस्व के कारण बाधित हो रहा वेतन निर्धारण गोपालगंज. जिले में नियोजित शिक्षकों के वेतन निर्धारण का कार्य पदाधिकारियों के वर्चस्व के कारण बाधित हो रहा है. यह बात बिहार राज्य प्रारंभिक शिक्षक संघ के जिला सचिव रतिकांत साह ने कही. उन्हाेंने आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि शिक्षा विभाग द्वारा स्पष्ट निर्देश देते हुए यह कहा गया है कि साॅफ्टवेयर जारी किया गया है तथा साॅफ्टवेयर से मिलान कर नियोजित शिक्षकों का वेतन निर्धारण किया जाये एवं दुर्गापूजा के पूर्व शिक्षकों का वेतन भुगतान निश्चित रूप से करें. जिले के शिक्षा विभाग के पदाधिकारी अपनी मनमानी करते हुए उक्त निर्देश का पालन नहीं कर रहे हैं. मौके पर अशोक तिवारी, संदीप कुमार वर्मा, आनंद कुमार, नागेंद्र राम, कौशर अली, जयनारायण सिंह, नंदकिशोर सिंह व जलेश्वर आदि थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










