जीत के लिए थावे मंदिर में अनुष्ठान
जीत के लिए थावे मंदिर में अनुष्ठान राजद सुप्रीमो के दोनों बेटों की जीत के लिए शुरू हुआ चंडी पाठमां भगवती को प्रसन्न करने के लिए चल रही नौ दिन की विशेष पूजाफोटो-12थावे. मां सिंहासनी के दरबार में जीत के लिए मंत्रों की गूंज शुरू हो गयी है. यहां पंडित अनुष्ठान कर मां को प्रसन्न […]
जीत के लिए थावे मंदिर में अनुष्ठान राजद सुप्रीमो के दोनों बेटों की जीत के लिए शुरू हुआ चंडी पाठमां भगवती को प्रसन्न करने के लिए चल रही नौ दिन की विशेष पूजाफोटो-12थावे. मां सिंहासनी के दरबार में जीत के लिए मंत्रों की गूंज शुरू हो गयी है. यहां पंडित अनुष्ठान कर मां को प्रसन्न करने में लगे हुए हैं. तीसरे और चौथे चरण में होनेवाले चुनाव में लगभग तीन दर्जन से अधिक प्रत्याशियों का विशेष अनुष्ठान यहां शुरू किया गया है. राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद के पुत्र तेज प्रताप और तेजस्वी यादव की जीत के लिए उनके पुजारी हरेंद्र पांडेय के द्वारा चंडी पाठ किया जा रहा है. अन्य पुजारियों के साथ यह नौ दिनों का अनुष्ठान किया जा रहा है. तंत्र-मंत्र के साथ मां सिंहासनी से जीत के लिए आशीर्वाद मांगा जा रहा है. थावे में सीवान के प्रत्याशी मनोज सिंह, भाजपा के प्रत्याशी मिथिलेश तिवारी, मुजफ्फरपुर की प्रत्याशी वीणा देवी, रघुवर प्रसाद, जदयू के विधायक अमरेंद्र कुमार उर्फ पप्पू पांडेय, लोपजा के काली पांडेय, गोपालगंज के भाजपा विधायक सुबास सिंह, बरौली के पूर्व पर्यटन मंत्री रामप्रवेश राय जैसे तीन दर्जन से अधिक दिग्गजों के लिए यहां विशेष अनुष्ठान किया जा रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










