थावे के जगमलवा में वोटरों को इवीएम का प्रशक्षिण
थावे के जगमलवा में वोटरों को इवीएम का प्रशिक्षण फोटो-15थावे. जगमलवा पंचायत की दलित बस्ती नासी में मतदाताओं को इवीएम का प्रशिक्षण दिया गया. मतदाताओं से एक नवंबर को मतदान केंद्र पर जाकर वोट देने की अपील भी की गयी. इवीएम में बटन दबाते ही पी की आवाज करने के बाद ही बाहर निकलने की […]
थावे के जगमलवा में वोटरों को इवीएम का प्रशिक्षण फोटो-15थावे. जगमलवा पंचायत की दलित बस्ती नासी में मतदाताओं को इवीएम का प्रशिक्षण दिया गया. मतदाताओं से एक नवंबर को मतदान केंद्र पर जाकर वोट देने की अपील भी की गयी. इवीएम में बटन दबाते ही पी की आवाज करने के बाद ही बाहर निकलने की सलाह दी गयी. इवीएम में प्रत्याशियों की चुनाव चिह्न के साथ तसवीर भी लगी होगी. सोच-समझ कर अपने मतों का प्रयोग करेंगे. मजिस्ट्रेट सतीश कुमार श्रीवास्तव, बीसीओ कुमार कुंदन, सांख्यिकी पदाधिकारी प्रभात कुमार आदि मौजूद थे.एक-एक मतदाता तक पहुंचाएं परचीथावे. प्रखंड मुख्यालय पर आयोजित बैठक में बीएलओ को निर्देश दिया गया कि हर हाल में एक-एक मतदाता तक मतदाता परची उपलब्ध करायी जाये. यह जिम्मेवारी बीएलओ की है. बीएलओ एक – एक घर पर जाकर परची उपलब्ध कराएं और मतदाताओं से अपील करें कि वे चुनाव के दिन वोट जरूर करें. इस मौके पर मास्टर ट्रेनर मो अली शेर के अलावा प्रखंड के अधिकारी मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










