दस बजे रात्रि से छह बजे सुबह तक नहीं बजेगा लाउडस्पीकर
दस बजे रात्रि से छह बजे सुबह तक नहीं बजेगा लाउडस्पीकर पूजा पंडालों के लिए एसडीओ ने जारी किया निर्देश संवाददाता, गोपालगंजनवरात्र के दौरान विधि-व्यवस्था बनाये रखने के लिए आदेश जारी किये गये हैं. प्रमुख स्थलों पर पुलिस बल तथा दंडाधिकारी की नियुक्ति की गयी है. दुर्गापूजा समिति के सदस्यों के लिए भी प्रशासन ने […]
दस बजे रात्रि से छह बजे सुबह तक नहीं बजेगा लाउडस्पीकर पूजा पंडालों के लिए एसडीओ ने जारी किया निर्देश संवाददाता, गोपालगंजनवरात्र के दौरान विधि-व्यवस्था बनाये रखने के लिए आदेश जारी किये गये हैं. प्रमुख स्थलों पर पुलिस बल तथा दंडाधिकारी की नियुक्ति की गयी है. दुर्गापूजा समिति के सदस्यों के लिए भी प्रशासन ने निर्देश जारी किया है. पंडालों में ध्वनि विस्तारक यंत्रों का प्रयोग 10 बजे रात्रि से सुबह छह बजे तक बंद रहेगा. इसके अलावा सभी पूजा पंडालों में आदर्श आचार संहिता का अनुपालन सुनिश्चित करना होगा. पूजा पंडाल या मंच से किसी भी राजनीति दल – पार्टी अथवा किसी व्यक्ति विशेष, जाति एवं संप्रदाय विशेष के पक्ष में कोई प्रचार-प्रसार नहीं होगा. एसडीओ मृत्युंजय कुमार ने कहा है कि नियम तोड़नेवालों पर दंडात्मक कार्रवाई की जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










