भक्तों की हर मनोकामना पूरी करती है मां

Updated:
विज्ञापन

भक्तों की हर मनोकामना पूरी करती है मां गोपालगंज. कुचायकोट प्रखंड के नवका टोला स्थित मां बंगला मुखी मंदिर राज्य के प्रमुख देवी मंदिरों में एक है. यूपी, बिहार के अलावा नेपाल से भी तांत्रिकों की भीड़ लगती है. इस्ट एंड वेस्ट कोरिडोर पर यह शक्ति पीठ स्थापित है. यहां जाने के लिए शहर से […]

विज्ञापन

भक्तों की हर मनोकामना पूरी करती है मां गोपालगंज. कुचायकोट प्रखंड के नवका टोला स्थित मां बंगला मुखी मंदिर राज्य के प्रमुख देवी मंदिरों में एक है. यूपी, बिहार के अलावा नेपाल से भी तांत्रिकों की भीड़ लगती है. इस्ट एंड वेस्ट कोरिडोर पर यह शक्ति पीठ स्थापित है. यहां जाने के लिए शहर से कुचायकोट के लिए बस और थावे से रेल मार्ग उपलब्ध है. यहां प्रतिदिन सुबह व शाम भक्ताें की भीड़ लगती है. खास कर सोमवार-शुक्रवार को यहां भक्तों की अधिक भीड़ जुटती है. यहां सच्चे मन से की गयी साधना पूरी होती है. वैसे तो यहां सालों भर कोई-न-कोई अनुष्ठान चलता रहता है, लेकिन नवरात्र में देश के विभिन्न क्षेत्रों से अघोर, तांत्रिक अनुष्ठान के लिए आते है. मंदिर की स्थापना महर्षि शिवानंद परमहंस ने वर्ष 2012 में की थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन