थावे मंदिर में शारदीय नवरात्र के पहले दिन श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना

Updated:
विज्ञापन

थावे : बिहार के प्रमुख शक्तिपीठ थावे मां सिंहासनी के दरबार में शारदीय नवरात्र के पहले दिन आस्था और भक्ति का सैलाब उमड़ पड़ा. हजारों की संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने मां सिंहासनी के दर्शन कर पूजा-अर्चना की. सुबह चार बजे ही मंदिर का पट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया गया था. पूजा – अर्चना […]

विज्ञापन

थावे : बिहार के प्रमुख शक्तिपीठ थावे मां सिंहासनी के दरबार में शारदीय नवरात्र के पहले दिन आस्था और भक्ति का सैलाब उमड़ पड़ा. हजारों की संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने मां सिंहासनी के दर्शन कर पूजा-अर्चना की.

सुबह चार बजे ही मंदिर का पट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया गया था. पूजा – अर्चना के लिए दूर – दराज सें पहुंचे श्रद्धालु सुबह तीन बजे ही माता के दर्शन के लिए कतार में खड़े हो गये. दिन होते ही श्रद्धालुओं का करवा बढ़ता गया. नवरात्र में यहां बिहार, एमपी, यूपी, दिल्ली के अलावा कई राज्यों से श्रद्धालु पूजा-अर्चना करने को आते हैं. ऐसी मान्यता है कि मां सिंहासनी के दर्शन मात्र से श्रद्धालुओं की मनोकामनाएं पूर्ण हो जाती हैं. मां सिंहासनी का दर्शन करने के बाद श्रद्धालु परम भक्त रहषु भगत के दर्शन व पूजन करते हैं. रहषु भगत के मंदिर को भी श्रद्धालुओं के लिए बेहतर तरीके से सजाया गया था. कहा जाता है

कि देवी की पूजा करने के बाद परम भक्त रहषु की दर्शन करने से ही थावे धाम की पूजा पूरी होती है.थावे मंदिर में पॉकेटमार अधिकतर मिलते हैं.

दूर-दराज से आनेवाले श्रद्धालुओं की जेब काटने और चेन उड़ाने की घटना को रोकने के लिए मंदिर की चोरों तरफ सीसीटीवी कैमरे लगाये गये हैं. नियंत्रण कक्ष में कैमरे से चौबीस घंटे निगरानी रखी जा रही है. इसके लिए नियंत्रण कक्ष में अधिकारियों को तैनात किया गया है.

नवरात्र में बंद हुआ वीआइपी दर्शन
नवरात्र में इस बार वीआइपी दर्शन पर रोक लगा दी गयी है. भक्तों के लिए मां का दरबार सबके लिए एक सामान खुला रहेगा. वीआइपी को भी दर्शन के लिए कतार में खड़ा होना होगा. प्रोटोकॉल के तहत आनेवाले को ही वीआइपी दर्शन की सुविधाएं मिलेंगी. डीएम राहुल कुमार ने इस बार मंदिर की सुरक्षा को देखते हुए कई कड़े कदम उठाये हैं.
थ्री लेयर में मंदिर की सुरक्षा
डीएम राहुल कुमार ने थावे मंदिर की सुरक्षा – व्यवस्था इस बार थ्री लेयर में की है. नवरात्र से पहले मंदिर परिसर में डीएम – एसपी ने बैठक कर सुरक्षा का जायजा ले लिया था. पहले लेयर में होमगार्ड जवान, दूसरे लेयर में पुलिस अधिकारी और तीसरे लेयर में स्काउट और एनसीसी की छात्राओं को लगाया गया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन