गया कॉलेज : बायोटेक पीजी में आधी सीटें खाली

Updated:
विज्ञापन

गया कॉलेज : बायोटेक पीजी में आधी सीटें खाली32 में 15 सीटों पर स्टूडेंट्स ने लिये नामांकन अब भी ले सकते हैं एडमिशन संवाददात,गयावोकेशनल कोर्स के बायोटेक पीजी में सीट से कम विद्यार्थियों ने नामांकन लिया है. पीजी के लिए निर्धारित 32 सीटों में 15 स्टूडेंट्स ने ही नामांकन कराये हैं. इसका मुख्य कारण विभाग […]

विज्ञापन

गया कॉलेज : बायोटेक पीजी में आधी सीटें खाली32 में 15 सीटों पर स्टूडेंट्स ने लिये नामांकन अब भी ले सकते हैं एडमिशन संवाददात,गयावोकेशनल कोर्स के बायोटेक पीजी में सीट से कम विद्यार्थियों ने नामांकन लिया है. पीजी के लिए निर्धारित 32 सीटों में 15 स्टूडेंट्स ने ही नामांकन कराये हैं. इसका मुख्य कारण विभाग द्वारा देर से मिली नामांकन की अनुमति माना जा रहा है. हालांकि, वह अब भी एडमिशन ले सकते हैं. उल्लेखनीय है कि गया कॉलेज में वर्ष 2015 में ही बायोटेक पीजी में नामांकन की अनुमति मिली है, जबकि कॉलेज प्रशासन ने 2014 में नामांकन की अनुमति के लिए विश्वविद्यालय को पत्र लिखा था. काॅलेज प्रशासन से पता चला है कि कॉलेज में बायोटेक पीजी पहले से स्वीकृत था. पर, नामांकन की अनुमति इस वर्ष दी गयी है.अनुमति मिलने में देरी होने के कारण बायोटेक स्नातक पास कॉलेज के विद्यार्थियाें ने कहीं और एडमिशन ले लिया. इस कारण यहां की सीटें खाली रह गयीं. गौरतलब है कि गया कॉलेज में बायोटेक स्नातक का कोर्स 2007 से चलाया जा रहा है. इसके लिए 46 सीटें निर्धारित हैं. आज विभाग की स्थिति ऐसी है कि स्नातक व स्नातकोत्तर की पढ़ाई होने के बाद किसी कंपनी या संस्थान ने कैंपस सेलेक्शन में दिलचस्पी नहीं दिखायी है. स्नातक में सीट बढ़ाने के लिए कोशिश जारीबायोटेक स्नातक में विद्यार्थियों की मौजूदगी देखते हुए उच्च शिक्षा विभाग को पत्र भेजा गया है. आशा है अगले सत्र से कोर्स में सीटें बढ़ायी जायेंगी. बायोटेक पीजी की पढ़ाई शुरू होने के बाद इस कोर्स के विद्यार्थियों में भी कैंपस सेलेक्शन की उम्मीद जगी है. पिछले साल स्नातक का परीक्षाफल शत-प्रतिशत आया है. डॉ अरविंद कुमार सिन्हा, को-ऑर्डिनेटर, बायोटेक, गया कॉलेज

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन