पीएम व सीएम को विकास से सरोकार नहीं : दीपंकर

Updated:
विज्ञापन

सासाराम (ग्रामीण) : बिहार के विकास से प्रधानमंत्री व राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को कोई सरोकार नहीं है. केवल इन लोगों की सरकारें घोषणा में विश्वास रखती हैं. विधानसभा चुनाव में खुल कर धन-बल इस्तेमाल हो रहा है. किसी तरह यह लोग सत्ता को हथियाने के फिराक में हैं. ये बातें सासाराम के गीता […]

विज्ञापन

सासाराम (ग्रामीण) : बिहार के विकास से प्रधानमंत्री व राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को कोई सरोकार नहीं है. केवल इन लोगों की सरकारें घोषणा में विश्वास रखती हैं. विधानसभा चुनाव में खुल कर धन-बल इस्तेमाल हो रहा है.

किसी तरह यह लोग सत्ता को हथियाने के फिराक में हैं. ये बातें सासाराम के गीता घाट आश्रम के पास आयोजित एक प्रेस वार्ता में भाकपा माले के राष्ट्रीय महासचिव दीपंकर भट्टाचार्य ने कहीं.

उन्होंने कहा कि देश महंगाई से कराह रहा है. पूरे देश में भ्रष्टाचारियों का बोलबाला है. कारपारेट घराने को मदद करने में उक्त सरकारें कोई कसर नहीं छोड़ रही हैं. बिहार में न तो सिंचाई की व्यवस्था है, और न ही कमजोर वर्गों के लिए न्याय की.

उन्होंने कहा कि इस सरकार में समाज के कमजोर वर्ग परेशान हो रहे हैं. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विशेष पैकेज के नाम पर राज्य की जनता को ठग रही है. उन्होंने अपने पार्टी के प्रत्याशियों को जिताने की भी अपील की.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन