12 को लगेगी वज्ञिान प्रदर्शनी

Updated:
विज्ञापन

12 को लगेगी विज्ञान प्रदर्शनी 11 उच्च विद्यालयों को छात्र-छात्राएं लेंगे भाग गोपालगंज. राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान के तहत इन्सपायर अवार्ड जिलास्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन 12 अक्तूबर को नगर के डीएवी उच्च विद्यालय में किया जायेगा. इसकी जानकारी डीपीओ माध्यमिक शिक्षा राकेशकांत राकेश ने दी. उन्होंने कहा कि इसमें जिले के 11 उच्च विद्यालयों […]

विज्ञापन

12 को लगेगी विज्ञान प्रदर्शनी 11 उच्च विद्यालयों को छात्र-छात्राएं लेंगे भाग गोपालगंज. राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान के तहत इन्सपायर अवार्ड जिलास्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन 12 अक्तूबर को नगर के डीएवी उच्च विद्यालय में किया जायेगा. इसकी जानकारी डीपीओ माध्यमिक शिक्षा राकेशकांत राकेश ने दी. उन्होंने कहा कि इसमें जिले के 11 उच्च विद्यालयों की छात्र व छात्राएं भाग लेंगे. डीपीओ ने कहा कि इन्सपायर अवार्ड के तहत वारंट प्राप्त करनेवाले छात्र-छात्राएं ही इसमें शरीक होगे.डीपीओ ने कहा कि छात्र-छात्राओं के साथ संबंधित विद्यालय के एक -एक शिक्षक की उपस्थिति सुनिश्चित होगी. भाग लेनेवाले छात्र व छात्राएं अपने- अपने प्रदर्श के साथ भाग लेंगे. उन्होंने कहा कि चिन्हित प्रत्येक उच्च विद्यालयों से दो दो प्रतिभागी ही भाग लेंगे. उन्होंने कहा कि चयनित प्रति भागियों को पांच – पांच हजार रुपये पूर्व में दे दिये गये हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन