दो दिनों में जमा करें वेतन नर्धिारण का प्रपत्र

Updated:
विज्ञापन

दो दिनों में जमा करें वेतन निर्धारण का प्रपत्र गोपालगंज. जिले के उच्च व उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाध्यापक अपने -अपने विद्यालयों के नियोजित शिक्षकों तथा पुस्तकालयाध्यक्षों का वेतन निर्धारण प्रपत्र जिला माध्यमिक शिक्षा कार्यालय में दो दिनों के अंदर जमा करें. यह बात डीपीओ माध्यमिक शिक्षा राकेश कांत राकेश ने कही. उन्होंने कहा कि […]

विज्ञापन

दो दिनों में जमा करें वेतन निर्धारण का प्रपत्र गोपालगंज. जिले के उच्च व उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाध्यापक अपने -अपने विद्यालयों के नियोजित शिक्षकों तथा पुस्तकालयाध्यक्षों का वेतन निर्धारण प्रपत्र जिला माध्यमिक शिक्षा कार्यालय में दो दिनों के अंदर जमा करें. यह बात डीपीओ माध्यमिक शिक्षा राकेश कांत राकेश ने कही. उन्होंने कहा कि संबंधित प्रधानाध्यापक नियोजित शिक्षकों की संपुष्ट सेवापुस्तिका भी वेतन निर्धारण की चार – चार प्रति के साथ जमा करना सुनिश्चित करेंगे. डीपीओ माध्यमिक शिक्षा ने कहा कि जिला सर्वशिक्षा कार्यालय में प्रधानाध्यापकों द्वारा जमा किये गये वेतन निर्धारण प्रपत्र को सेवापुस्तिका के साथ डीपीओ स्थापना कार्यालय में भेजा जायेगा. उन्होंने कहा कि इस काम को तत्परता पूर्वक यथाशीघ्र करना सभी प्रधानाध्यापक सुनिश्चित करेंगे. गौरतलब है कि नियोजित शिक्षकों तथा पुस्तकालयाध्यक्षों के वेतन निर्धारण को लेकर कार्य तेजी पर है. शिक्षा विभाग दुर्गापूजा अवकाश के पहले वेतन निर्धारण का काम पूरा कर देने के लिए संकल्पित है.वेतन निर्धारण पर हुई चर्चा नगर के प्राथमिक शिक्षक संघ भवन में अनुमंडल प्राथमिक शिक्षक संघ गोपालगंज की बैठक आयोजित की गयी. अध्यक्षता अनुमंडल प्रधान सचिव अवध बिहारी सिंह ने की. इस दौरान वेतन निर्धारण, सेवापुस्तिका संधारण सहित कई बातों पर चर्चा हुई. उन्होंने कहा कि कोई गड़बड़ी न हो इसके लिए शिक्षक संघ तैयार हैं. श्री सिंह ने कहा कि अधिकारियों से मिल कर कैंप लगा कर सेवापुस्तिका संधारण तथा वेतन निर्धारण प्रपत्र भरने की व्यवस्था की जायेगी. संबंधित सभी शिक्षकों से शिक्षक संघ ने आग्रह किया कि यथाशीघ्र अपना – अपना वेतन निर्धारण प्रपत्र संबंधित अधिकारियों के पास जमा करें. किसी तरह की समस्या होने पर 9161319596 पर कॉल करें. मौके पर मिथिलेश कुमार सिंह, सत्येंद्र कुमार, जितेंद्र राय, छोटे लाल गुप्ता, रामेश्वर उपाध्याय, वीरेश्वर सिंह, वंशीधर मिश्र व सैयद इमाम आदि उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन