महिला के मौत मामले में प्राथमिकी दर्ज
महिला के मौत मामले में प्राथमिकी दर्ज उचकागांव. साखे खास गांव में जल कर महिला हुई मौत के मामले में स्थानीय थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. प्राथमिकी मृतका सबीता देवी के भाई राजकिशोर साह ने दर्ज करायी है. सीवान जिले के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के बासोपाली गांव के राजकिशोर साह ने आरोप लगाया […]
महिला के मौत मामले में प्राथमिकी दर्ज उचकागांव. साखे खास गांव में जल कर महिला हुई मौत के मामले में स्थानीय थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. प्राथमिकी मृतका सबीता देवी के भाई राजकिशोर साह ने दर्ज करायी है. सीवान जिले के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के बासोपाली गांव के राजकिशोर साह ने आरोप लगाया है कि उसकी बहन की शादी उचकागांव थाने के साखे खास गांव के मुकेश साह से हुई थी. शादी के समय से ही मुकेश व उसके परिवार वाले दहेज में मोटरसाइकिल व रुपये की मांग को लेकर बराबर सबीता पर दबाव बनाते थे. इसका विरोध कर पर ससुराल लोगों ने जला कर उसकी हत्या कर दी. घटना को लेकर मुकेश साह सहित चार लोगों को नामजद आरोपित बनाया गया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










